Healthy Skin : सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना है, तो अपनाएं ये खास टिप्स

हेल्दी स्किन पाने की ख्वाहिश है, तो आप बताए गए इन टिप्स (Tips for healthy skin) पर जरूर गौर फरमाएं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: January 26, 2020, 5:03 PM

Healthy Skin : सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना है, तो अपनाएं ये खास टिप्स photo icon1/6

Glowing Skin

आप कैसे दिखते हैं, इसमें आपकी त्वचा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है (Tips for Healthy Skin)। त्वचा ही हमारे शरीर के अंदर जीवाणु, विषाणु और खतरनाक पराबैंगनी किरणों के प्रवेश को रोकती है। स्वस्थ त्वचा हमारे शरीर के लिए विटामिन डी बनाने में मदद करती है, जो स्वस्थ दांत और हड्डियों के लिए आवश्यक है। त्वचा शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है, इसलिए हर किसी के लिए स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ त्वचा भी जरूरी है। मौसम में बदलाव, प्रदूषण और मानसिक तनाव के बीच अपनी त्वचा को स्वस्थ्य एवं आकर्षक बनाए रखने के लिए जनरल न्यूट्रीशन सेंटर्स (जीएनसी) के सीईओ शादाब खान ने बताए कुछ आसान टिप्स।

Healthy Skin : सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना है, तो अपनाएं ये खास टिप्स photo icon2/6

Fruits Eating And Healthy Skin

फलों को करें शामिल: नियमित रूप से त्वचा की देखभाल से जुड़े नियमों का पालन करने से न सिर्फ आपकी त्वचा की चमक बढ़ेगी, बल्कि आपके शरीर के लिए सुरक्षा कवच भी तैयार होगा। त्वचा की देखभाल संबंधी इन उपायों के साथ ही फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन करने से त्वचा सुंदर नजर आएगी और झुर्रियां से छुटकारा मिलेगा। Also Read - कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं! FSSAI ने बताया शुद्ध दूध पहचानने का तरीका

Healthy Skin : सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना है, तो अपनाएं ये खास टिप्स photo icon3/6

Moisturiser For Healthy Skin

त्वचा में नमी बनाएं : त्वचा की मृत कोशिकाओं और इस पर जमी धूल मिट्टी की सफाई के बाद अच्छी बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगाएं। त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए प्राकृतिक चीजें जैसे एलोवेरा, जैतून का तेल, शिया बटर आदि से बने मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन का उपयोग करें। ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें, जिसमें ओमेगा3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा से जुड़े महत्वपूर्ण विटामिन जैसे विटामिन डी, ई और के हों। 15 प्रतिशत या इससे अधिक सांद्रता वाले विटामिन सी, एल-एब्जॉर्बिक एसिड से लैस क्लिंजर या मॉइस्चराइजर स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत है। नहाने के तुरंत बाद अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि त्वचा के छिद्र खुले होते हैं और त्वचा बॉडी लोशन के जरिए पोषण को आसानी से सोख लेती है।

Healthy Skin : सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना है, तो अपनाएं ये खास टिप्स photo icon4/6

Skin Scrub

नियमित सफाई: रूखी त्वचा वालों को संभवता गुनगुने पानी से नहाने से बचना चाहिए। इससे न केवल आपकी त्वचा में पानी की कमी हो जाती है, बल्कि आपके शरीर से निकले आवश्यक तैलीय पदार्थ भी धुल जाते हैं। अपनी त्वचा के अनुरूप स्क्रब चुनें जो शरीर की अच्छी तरह से सफाई कर सके। त्वचा की रगड़ कर सफाई करने से मृत कोशिकाओं दूर होती हैं। मुलायम स्क्रब का उपयोग करना बेहतर है। Also Read - विटामिन डी की कमी होने पर हार्ट से जुड़ी किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है?

Healthy Skin : सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना है, तो अपनाएं ये खास टिप्स photo icon5/6

UV Rays And Healthy Skin

हानिकारक किरणों से सुरक्षा: त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा भी जरूरी है। घर हो या बाहर रोजाना त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए। त्वचा पर पूरी तरह से सनस्क्रीन के लेप से यूवीबी और यूवीए किरणों से बचाव होता है।

Healthy Skin : सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना है, तो अपनाएं ये खास टिप्स photo icon6/6

Vitamin D And Healthy Skin

विटामिन डी : धूप से मिलने वाले विटामिन की कमी पूरी करने के लिए अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन से पहले विटामिन डी वाला सीरम लगा सकते हैं। Also Read - Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source