चेहरे के दाग कम करने के लिए घरेलू उपाय
Tips to get rid of dark spots from face- स्किन पर दाग-धब्बे कम करने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के क्रीम और फेस क्लींजर जैसी चीजें इस्तेमाल (Dark spots on face ) करते हैं। वहीं, कुछ लोग महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेने से भी पीछे नहीं रहते। सैलोन में जाकर हजारों रुपए खर्च करने के बाद कभी-कभार स्किन से दाग-धब्बे कम तो हो जाते हैं लेकिन, ये सारे उपाय स्किन पर दोबारा दाग-धब्बों को आने से रोक नहीं पाते। ऐसे में आप अगर किसी कारगर तरीके की तलाश में हैं जो आपके चेहरे से डार्क-स्पॉट्स कम करे और चेहरे का ग्लो बढ़ाए तो आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।