hamburger icon
A
Read in English

नीम और दही से बना ये हेयर मास्क जड़ से खत्म कर देगा डैंड्रफ, उगने लगेंगे नए बाल

Dahi aur neem se dandruff rokne ka tarika: गर्मियों में बार-बार डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आप बालों में नीम और दही का पैक लगा सकते हैं। यह डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है और हेयर फॉल भी कम करता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 17, 2025, 1:39 AM

नीम और दही से बना ये हेयर मास्क जड़ से खत्म कर देगा डैंड्रफ, उगने लगेंगे नए बाल photo icon1/6

गर्मियों में बालों में दही-नीम लगाने से क्या होता है?

मौसम बदलने के साथ आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना पड़ता है कि बदलते टेम्परेचर के बीच आप अपनी स्किन के साथ-साथ आपको अपने बालों को भी सही केयर मिल सके। पोषण के साथ-साथ बालों की साफ-सफाई और स्कैल्प का हेल्दी रहना भी महत्वपूर्ण होता है। गर्मियों में बालों की केयर ना करने से बालों की ड्राईनेस बढ़ जाती है और बालों में डैंड्रफ बढ़ सकता है। ऐसे में बालों और सिर की देखभाल के लिए आप दही औऱ नीम जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम और दही से बना ये हेयर मास्क जड़ से खत्म कर देगा डैंड्रफ, उगने लगेंगे नए बाल photo icon2/6

गर्मियों में रूसी की समस्या कम करने का घरेलू उपाय

डैंड्रफ की समस्या बहुत जिद्दी होती है और यह बार-बार लौटकर आ सकती है। इसीलिए डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए किसी ऐसे नुस्खे की जरूरत पड़ती है जो बालों और स्कैल्प की सफाई भी करे और स्कैल्प को स्वस्थ रखे। इस तरह डैंड्रफ को दोबारा होने से रोकने में मदद होती है। नीम और दही से बना हेयर मास्क डैंड्रफ रोकने में कारगर हो सकता है।  Also Read - डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा, सन्यासी आयुर्वेदा ने बताया ऐसा घरेलू उपाय

नीम और दही से बना ये हेयर मास्क जड़ से खत्म कर देगा डैंड्रफ, उगने लगेंगे नए बाल photo icon3/6

नीम और दही का हेयर मास्क

एक कटोरी दही में आधी कटोरी नीम की पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। इस पेस्ट को बालों और सिर में लगाएं। 25-30 मिनट बाद सिर पानी से धो लें और फिर साधारण तरीके से शैम्पू करें।

नीम और दही से बना ये हेयर मास्क जड़ से खत्म कर देगा डैंड्रफ, उगने लगेंगे नए बाल photo icon4/6

स्कैल्प को हेल्दी बनाती है नीम

नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी बैक्टेरियल तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व स्कैल्प को स्वस्थ बनाते हैं, सूजन कम करते हैं और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को रोकते हैं। वहीं, बालों को भी नीम से कई फायदे मिलते हैं।  Also Read - रूसी से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 3 तरीके जो साफ करें स्कैल्प

नीम और दही से बना ये हेयर मास्क जड़ से खत्म कर देगा डैंड्रफ, उगने लगेंगे नए बाल photo icon5/6

नेचुरल हेयर कंडीशनर है दही

बालों को पोषण देकर उन्हें नेचुरली कंडीशनिंग करने के लिए दही एक अच्छा इंग्रीडिएंट है। यह रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट और मैनेजबल बनाता है।

नीम और दही से बना ये हेयर मास्क जड़ से खत्म कर देगा डैंड्रफ, उगने लगेंगे नए बाल photo icon6/6

हेयर ग्रोथ में मददगार

दही और नीम का यह पेस्ट बालों में लगाने से हेयर फॉल की समस्या से भी आराम मिलता है और बालों की रूकी हुई ग्रोथ भी बढ़ती है। नियमित नीम-दही का पेस्ट लगाने से बालों का रूखापन भी कम होता है और बाल कमजोर होकर टूटने और स्प्लिट एंड जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - सर्दियों में डैंड्रफ हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे