सस्ती चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर डाय
Tips to make natural hair color at home- सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाय और हेयर कलर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कुछ लोगों को इस तरह के हेयर कलर का इस्तेमाल करना पसंद नहीं आता क्योंकि, हेयर कलर्स में कई तरह के केमिकल्स भी मौजूद होते हैं। ये केमिकल्स बालों, स्कैल्प और गर्दन की स्किन को नुकसान (Hair dye damages hair) पहुंचा सकते हैं। जिससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। वहीं, बालों को भी डैमेज पहुंचता है। बालों को इसी नुकसान से बचाने के लिए आप खुद भी नेचुरल हेयर डाय (Natural hair dye) बना सकते हैं। घर पर आसानी से कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स (Natural ingredients for hair color) की मदद से आप हेयर डाय कैसे तैयार कर सकते हैं। पढ़ें हेयर डाय बनाने का तरीका।