आंखों के नीचे दिख रही हैं झुर्रियां तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय, डार्क सर्कल्स भी होंगे कम

Ankhon ke neeche ki jhurriyan kaise roke: उम्र से पहले ही अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और झुर्रियां दिखायी दे रही हैं तो इन नेचुरल चीजों की मदद से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: January 31, 2025, 8:25 PM

आंखों के नीचे दिख रही हैं झुर्रियां तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय, डार्क सर्कल्स भी होंगे कम photo icon1/6

आंखों के नीचे झुर्रियां रोकने के उपाय

Remedies for under eye wrinkles: उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्किन पर एजिंग साइन दिखायी देने लगते हैं। स्किन पर डार्क स्पॉट्स और ड्राई स्किन के अलावा झुर्रियां भी दिखायी देने लगती हैं। वहीं, आंखों के आसपास डार्क सर्कल्स और झुर्रियां भी उम्र बढ़ने के साथ बढ़ सकती है। जैसा कि आंखों के नीचे की त्वचा अधिक सेंसिटिव और नाजुक होती है ऐसे में स्किन में होनेवाले बदलावों से इस हिस्से में कुछ समस्याएं भी तेजी से बढ़ सकती हैं। इन झुर्रियों की वजह से स्किन पुरानी और आंखें डल दिखायी देती हैं। आंखों को स्वस्थ और अंडर आई स्किन को हेल्दी और यंग रखने के लिए इन नेचुरल रेमेडीज की मदद ले सकते हैं आप।

आंखों के नीचे दिख रही हैं झुर्रियां तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय, डार्क सर्कल्स भी होंगे कम photo icon2/6

खीरे का पेस्ट

रोजाना अपनी आंखों पर खीरे के टुकड़े रखें और आंखों के नीचे की स्किन पर खीरे का पेस्ट लगाएं। इससे स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद होगी। खीरे में मौजूद पानी और हेल्दी फैट्स स्किन को सॉफ्ट, क्लीन और यंग रखते हैं।  Also Read - सर्दियों में क्यों ज्यादा होने लगती है पलकों की नीचे की सूजन? इन आसान घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत आराम

आंखों के नीचे दिख रही हैं झुर्रियां तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय, डार्क सर्कल्स भी होंगे कम photo icon3/6

नारियल के तेल से मसाज

आंखों के नीचे की स्किन पर नारियल के तेल से मालिश करने से भी डार्क स्पॉट्स और रिंकल्स कम होती हैं। आप चेहरा धोने के बाद और रात में सोने से पहले आंखों के नीचे की स्किन पर नारियल के तेल से मालिश कर सकते हैं।

आंखों के नीचे दिख रही हैं झुर्रियां तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय, डार्क सर्कल्स भी होंगे कम photo icon4/6

गुलाब जल

स्किन के लिए एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है गुलाब जल। आप अपनी आंखों पर गुलाब जल में भिगी कॉटन बॉल्स रख सकते हैं। कॉटन बॉल्स रखने से स्किन हेल्दी और सॉफ्ट रहती है। साथ ही स्किन में निखार भी आता है।  Also Read - हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे, डॉक्टर ने बताया 'आई बैग्स' का परमानेंट उपचार

आंखों के नीचे दिख रही हैं झुर्रियां तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय, डार्क सर्कल्स भी होंगे कम photo icon5/6

एलोवेरा जेल

आंखों के नीच एलोवेरा जेल से मालिश करने से भी रिंकल्स और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। आप आंखों के नीचे की स्किन को हेल्दी रखने और जल्दी हीलिंग के लिए एलोवेरा जेल से स्किन की मालिश करें।

आंखों के नीचे दिख रही हैं झुर्रियां तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय, डार्क सर्कल्स भी होंगे कम photo icon6/6

ऑलिव ऑयल से मसाज

रात में सोने से पहले आंखों के आसपास की स्किन पर ऑलिव ऑयल से मालिश करने से भी स्किन यंग रहती है और झुर्रियां नहीं दिखायी देतीं। Also Read - प्रेग्नेंसी के 20वें हफ्ते बाद हाई बीपी हो सकता है जानलेवा, जानें क्या है प्रीक्लेम्पसिया और क्यों है ये मेडिकल इमरजेंसी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source