चाय पत्ती से सफेद बाल काले कैसे करें? बस इस 1 चीज के साथ मिक्स करें चाय पत्ती, बालों के लिए बन जाएगी नेचुरल हेयर डाय

White hair home remedies- बालों की सफेदी छुपाने के लिए आप अगर नेचुरल हेयर डाय इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप चाय पत्ती से घर पर ही ये हेयर डाय बनाकर बालों में लगाएं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : August 3, 2025 6:47 PM IST

1/6

चाय पत्ती से सफेद बाल काले कैसे करें?

How to color white hair at home- बालों के समय से पहले सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। जेनेटिक्स (Genetics) के अलावा प्रदूषण, अनहेल्दी डाइट (unhealthy diet), कुछ बीमारियां और कुछ हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के नुकसान के चलते भी काले बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते (Bal safed kyun hote hain) हैं। सफेद बालों को काला रंग देने के लिए हेयर डाय की जरूरत पड़ती है और लोग इसके लिए बाजार से हेयर डाय इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अगर आप बालों में केमिकल वाले हेयर डाय (Chemical hair dye) बालों में लगाना नहीं चाहते तो आप घर पर चाय पत्ती से हेयर डाय (Chaipatti se hair dye kaise banayein) बना सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ नेचुरल चीजें मिलाकर बालों के लिए नेचुरल हेयर डाय (Natural hair dye at home) कैसे बनाया जा सकता है और इस केमिकल-फ्री हेयर डाय लगाने का सही तरीका।

2/6

बालों के लिए चाय पत्ती के फायदे

चाय पत्ती में में टैनिन्स नामक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व बालों को काला रंग देने का काम करते हैं। साथ ही बालों के रंग को लम्बे समय तक काला रखने का काम भी चाय पत्ती करती है। (Balon ke liye chai patti ke fayde)  Also Read - 10 रुपये में मिलने वाले इस 1 पत्ते से सफेद बाल करें कम, बढ़ेगी बालों की भी मजबूती

3/6

चाय पत्ती से नेचुरल हेयर डाय कैसे बनाएं?

बालों के लिए चाय पत्ती से हेयर डाय ( Chai patti se hair dye banane ka tarika) आसानी से बनायी जा सकती है। हेयर डाय बनाने के लिए आप चाय पत्ती में सूखे आंवलों का पाउडर (Amla powder aur chai patti se hair dye) मिला सकते हैं। यह नेचुरल हेयर बालों को नेचुरली काला रखने का काम करता है।

4/6

चाय पत्ती से हेयर डाय कैसे बनाएं

3 चम्मच चाय की पत्ती लें और इसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर (Amla powder and tea powder for hair dye) मिलाएं। आधा लिटर उबलते पानी में चाय पत्ती और आंवले (Chai patii aur amla se bal kale kaise kare) का यह मिश्रण डाल दें और थोड़ी देर पकाएं। जब मिश्रण पककर आधा रह जाए तो इसे आंच से उतार लें।  Also Read - किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं, डॉक्टर बता रहे हैं कौन सा पोषक तत्व है काले बालों के लिए जरूरी

5/6

केमिकल-फ्री हेयर डाय

आंवले और चाय पत्ती के मिश्रण को किसी और बर्तन में छान लें। फिर, इस मिश्रण में काले तिल का पाउडर मिलाएं। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।

6/6

ऐसे लगाएं बालों में हेयर डाय

सिर में आंवले और चाय पत्ती का यह मिश्रण लगाएं। 2 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें। फिर बालों को सादे पानी से धो लें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - इस एक नुस्खे से बालों को करें काल, 1 महीने तक नहीं पड़ेगी डाई करने की जरूरत