गर्मियों पर भी होगी चेहरे पर शीशे जैसी चमक, स्किन पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक

गर्मियों में आपकी स्किन पर ग्लो के लिए आप नेचुरल चीजों से तैयार फेस पैक लगा सकते हैं। लेकिन, अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन-सी चीजें गर्मियों में आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। तो पढ़ें ये ब्यूटी टिप्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 9, 2025, 6:45 PM

गर्मियों पर भी होगी चेहरे पर शीशे जैसी चमक, स्किन पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक photo icon1/6

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक

Summer skin care with face pack: गर्मियों का मौसम आते ही स्किन पर भी इसका असर दिखायी देने लगता है। गर्मी और उमस के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं (Skin problems in summers) बढ़ने लगती हैं और आपकी स्किन का ग्लो भी कम होने लगता है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेटेड रखने और स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए आप अपने चेहरे पर कुछ होममेड फेस पैक्स लगा सकती हैं जो स्किन को पसीने की चिपचिप, सीबम और बैक्टेरिया से सुरक्षित रखते हैं। इसी तरह ये फेस पैक लगाने से आपकी स्किन पर ग्लो भी आता है। यहां पढ़ें गर्मियों के लिए कुछ फेस पैक बनाने और उनके इस्तेमाल के तरीके।

गर्मियों पर भी होगी चेहरे पर शीशे जैसी चमक, स्किन पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक photo icon2/6

गुलाब जल के साथ एलो वेरा जेल

स्किन की चिपचिप कम करने के लिए आप गुलाब जल में एलो वेरा जेल (Rose water with aloe vera gel) मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन को सनबर्न से आराम मिलेगा। यह स्किन की ड्राइनेस भी कम करता है और चेहरे पर गुलाबी ग्लो आता है।  Also Read - ऑयली स्किन पर पिंपल्स क्यों होते हैं? चेहरे से मुंहासों को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक

गर्मियों पर भी होगी चेहरे पर शीशे जैसी चमक, स्किन पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक photo icon3/6

दही का फेस पैक

गर्मियों में स्किन को एक्सफॉलिएट करने के लिए आप दही का फेस पैक लगा सकते हैं। चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स को साफ करने के लिए आप दही में एक खीरे को कद्दूकस करके मिलाएं और फेस पैक को चेहरे पर 30 मिनट तक लगा कर रखें। उसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लेँ। अगर चेहरा ज्यादा चिपचिपा लगे तो आप गुनगुने पानी से भी चेहरा धो सकते हैं।

गर्मियों पर भी होगी चेहरे पर शीशे जैसी चमक, स्किन पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक photo icon4/6

नीम और हल्दी का फेस पैक

जिन लोगों को स्किन पर बार-बार पिम्पल और एक्ने की समस्या होती है उन्हें गर्मियों में नीम और हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं। इसके लिए 10-12 नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में थोड़ा-सा हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर, इस फेस पैक को आप अपने चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।  Also Read - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

गर्मियों पर भी होगी चेहरे पर शीशे जैसी चमक, स्किन पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक photo icon5/6

मलाई और हल्दी का फेस पैक

हल्दी में एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो स्किन पर पिम्पल्स बढ़ानेवाले बैक्टेरिया को कम करते हैं। आप अपने चेहरे पर लगाने के लिए हल्दी और मलाई का फेस पैक बना सकते हैं। पेस पैक बनाने के लिए दूध की ताजी मलाई लें और उसमें थोड़ी-सी हल्दी मिला लें। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

गर्मियों पर भी होगी चेहरे पर शीशे जैसी चमक, स्किन पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक photo icon6/6

एवोकाडो और हनी फेस पैक

एक पके हुए एवोकाडो को काट लें और इसका पेस्ट बना लें। फिर एवोकाडो के पेस्ट में थोड़ा-सा शहद मिलाएं और फिर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।  Also Read - बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source