सन टैनिंग से काली पड़ चुकी है स्किन तो नहाते समय लगाएं ये 5 तरह के उबटन, स्किन पर आएगी चमक

Chehre par nikhar ke liye ubtan-गर्मियों में स्किन की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए आप घरेलू उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह देसी नुस्खे आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 23, 2025, 5:41 PM

सन टैनिंग से काली पड़ चुकी है स्किन तो नहाते समय लगाएं ये 5 तरह के उबटन, स्किन पर आएगी चमक photo icon1/6

धूप में डैमेज स्किन पर ग्लो के लिए घर पर बनाएं ये उबटन

Skin Exfoliating Home Remedies-गर्मियों में धूप में रहने से स्किन को नुकसान होता है। धूप से स्किन झुलस सकती है और स्किन डार्क बन जाती है। गर्मियों में स्किन केयर रूटीन में सन प्रोटेक्शन और मॉइस्चराइजिंग के साथ-साथ स्किन एक्सफॉलिएशन भी जरूरी है। गर्मियों में सन टैन साफ करने लिए और स्किन पर ग्लो के लिए आप होममेड उबटन और स्क्रब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम लिख रहे हैं उबटन बनान के कुछ तरीके जो घर पर आसानी से मिल जामे वाले कुछ इंग्रीडिएंट्स से तैयार हो सकते हैं।

सन टैनिंग से काली पड़ चुकी है स्किन तो नहाते समय लगाएं ये 5 तरह के उबटन, स्किन पर आएगी चमक photo icon2/6

चंदन और गुलाब जल का उबटन

2 चम्मच चंदन पाउडर में आधा नींबू का रस मिलाएं और इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर 20-25 मिनट तक लगा कर रखें। उसके बाद चेहरा धो लें।  Also Read - शरीर के हर हिस्से की गंदगी को साफ कर देगा ये खास उबटन, चमक उठेगा पूरा बदन

सन टैनिंग से काली पड़ चुकी है स्किन तो नहाते समय लगाएं ये 5 तरह के उबटन, स्किन पर आएगी चमक photo icon3/6

दही और शहद

एक कटोरी दही में थोड़ा-सा शहद मिलाएं। फिर, इसमें ओट्स का आटा मिलाएं। इस उबटन को स्किन पर लगाएं।

सन टैनिंग से काली पड़ चुकी है स्किन तो नहाते समय लगाएं ये 5 तरह के उबटन, स्किन पर आएगी चमक photo icon4/6

बेसन और हल्दी का मिक्स

3 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और चेहरा बाद में पानी से साफ कर लें।  Also Read - प्रियंका चोपड़ा की ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन का राज है ये होममेड उबटन, जानें बनाने का तरीका

सन टैनिंग से काली पड़ चुकी है स्किन तो नहाते समय लगाएं ये 5 तरह के उबटन, स्किन पर आएगी चमक photo icon5/6

शहद और एलोवेरा जेल

यह उबटन आसानी से घर पर ही तैयार हो जाता है और इस्तेमाल में भी आसान होता है। मुल्तानी मिट्टी में शहद, टमाटर का जूस और एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस उबटन को स्किन पर 10 मिनट के लिए लगाएं। फिर, इसे रगड़कर साफ करें। फिर, पानी से स्किन को साफ करें।

सन टैनिंग से काली पड़ चुकी है स्किन तो नहाते समय लगाएं ये 5 तरह के उबटन, स्किन पर आएगी चमक photo icon6/6

आलू और चावल का आटा

एक आलू को पीसकर उसका रस निकाल लें। फिर, इसमें चावल का आटा पीसकर मिलाएं। इस उबटन को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। जब उबटन सूख जाए तब अपने हाथों पर थोड़ा-सा नारियल का तेल लगाएं और उबटन को रगड़कर साफ करें। फिर, नहा लें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - करवाचौथ पर दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए लगाएं ये खास उबटन, चेहरे से पति की नहीं हटेगी नजर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source