Skincare-in-winter 1
सर्दियां अगले महीने से शुरू ही होने वाली हैं। इस मौसम में ठंड से तो लोग परेशान रहते ही हैं, साथ ही सबसे ज्यादा त्वचा के रूखेपन की समस्या से भी महिलाएं परेशान रहती हैं। लाख नुस्खे और क्रीम अप्लाई करने के बाद भी चेहरे से ड्राईनेस दूर नहीं होती है। इस मौसम में सिर्फ आपका चेहरा ही ड्राइनेस की परेशानी से नहीं गुजरता, बल्कि हाथ–पैर की स्किन भी ड्राई होकर डल और बेजान हो जाती है। इससे आपकी खूबसूरती में कमी आती है। अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में भी आपके हाथों की कोमलता बनी रही, तो कुछ ब्यूटी रूटीन फॉलो करके देखें। हफ्ते में एक बार आप बेसन और दही से बने पैक का इस्तेमाल करें। एक चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिलाकर हाथों पर लगाएं और सूखने पर धो लें। आप चाहे तो दो चम्मच बटर और एक चम्मच बादाम तेल मिलाकर हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। इससे ये सॉफ्ट बनेंगे और साथ ही इस पर नजर आने वाली एजिंग की निशानियां भी खत्म होगी।
