hamburger icon
A
Read in English

सुंदर, चमकीले और मजबूत बाल पाने के लिए ट्राई करें शिकाकाई के ये 4 हेयर पैक

सभी तरह के बालों के केयर के लिए सबसे बेहतर उपाय है शिकाकाई!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 25, 2017, 5:54 PM

सुंदर, चमकीले और मजबूत बाल पाने के लिए ट्राई करें शिकाकाई के ये 4 हेयर पैक photo icon1/5

Hair-style Shikakai Packs For Different Hair Types And Hair Problems

केमिकल वाले शैम्पू और कंडीशनर से आपके बाल खराब हो सकते हैं या उनका झड़ना शुरू हो सकता है। बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए आप नैचुरल उपाय भी ट्राई कर सकते हैं। केविनकेयर, आर एंड डी में प्रिंसिपल साइंटिस्ट लक्ष्मी त्यागराजन सभी किस्म के बालों के देखभाल के लिए शिकाकाई के कुछ हेयर पैक्स की जानकारी दे रही हैं।

सुंदर, चमकीले और मजबूत बाल पाने के लिए ट्राई करें शिकाकाई के ये 4 हेयर पैक photo icon2/5

Curd-shikakai Shikakai Packs For Different Hair Types And Hair Problems

ड्राई हेयर के लिए- दही के साथ शिकाकाई मिक्स करके लगाना ड्राई हेयर के लिए बेहतर उपाय है। दोनों को मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसको बालों की जड़ों तक लगाएं। पांच से दस मिनट तक सिर की मालिश करें और धो लें। इससे आपके सिर को पोषण मिलता है और डैंड्रफ व बाल झड़ना कम होता है।  Also Read - क्या अगरबत्ती के धुंए से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है? जानिए क्या कहती है रिसर्च और डॉक्टर की राय

सुंदर, चमकीले और मजबूत बाल पाने के लिए ट्राई करें शिकाकाई के ये 4 हेयर पैक photo icon3/5

Gruel-shikakai Shikakai Packs For Different Hair Types And Hair Problems

ऑयली हेयर के लिए- ऑयली हेयर को मैनेज करना मुश्किल होता है। आप चावल के पानी में शिकाकाई को मिक्स करके सिर में लगा सकते हैं। इससे आपके ऑयली स्कैल्प को साफ करने में मदद मिलती है। चावल के पानी का लोग बालों को चमकदार बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

सुंदर, चमकीले और मजबूत बाल पाने के लिए ट्राई करें शिकाकाई के ये 4 हेयर पैक photo icon4/5

Onion-shikakai Shikakai Packs For Different Hair Types And Hair Problems

खुजली वाले सिर के लिए- सिर में बार-बार खुजली होने से कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए आप शिकाकाई में प्याज का रस मिक्स करके सिर पर लगा सकते हैं। इससे बालों के गुच्छे साफ होते हैं और खुजली से राहत मिलती है। Also Read - मानसून में प्रेग्नेंट महिलाओं को किन-किन बीमारियों का रहता है खतरा? जानें कैसे रहें सुरक्षित

सुंदर, चमकीले और मजबूत बाल पाने के लिए ट्राई करें शिकाकाई के ये 4 हेयर पैक photo icon5/5

Aloe-shikakai Shikakai Packs For Different Hair Types And Hair Problems

सभी तरह के बालों के लिए- शिकाकाई के साथ एलोवेरा मिक्स करके सिर में लगाने से ना केवल आपके हेयर मोश्चोराइज होते हैं बल्कि आपके सिर को पोषण भी मिलता है। इस मिश्रण से आपके सिर के स्वास्थ्य में सुधार होता है जिससे आपको मोटे और स्वस्थ बाल मिलते हैं।