बारिश में भीगने से ड्राई हो चुके बालों के लिए थेरेपी
Hot towel therapy at home-बारिश में बार-बार भीगने से बालों और स्कैल्प से जुड़ीं कई परेशानियां बढ़ सकती हैं। बारिश के पानी में भीगने के बाद लोगों को सिर में खुजली और इंफेक्शन, डैंड्रफ, स्मेली हेयर और ड्राई हेयर की समस्या हो सकती है। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि बालों में कौन-सा तेल लगाएं या बालों की देखभाल कैसे की जाए। मॉनसून में बालों की हेल्थ सुधारने और बालों में ड्राइनेस कम करने के लिए आप हॉट टॉवेल थेरेपी अपना सकते हैं।
