नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत!

इन तरीकों से कीजिए नमक का इस्तेमाल और बन जाइए ब्यूटीफुल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: April 25, 2017, 7:52 PM

नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत! photo icon1/7

Salt For Skin Hindi

स्किनकेयर के लिए नमक का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नमक आपकी त्वचा की सुरक्षा परत को मज़बूत बनाता है और हाइड्रेशन बढ़ाता है। कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास बता रही हैं आपके ब्यूटी रूटीन में नमक के इस्तेमाल के फायदे।

नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत! photo icon2/7

Rejuvenating-scrub Hindi

स्क्रब- नमक एक सौम्य एक्सफॉलिएटिंग एजेंट है जो डेड स्किन सेल्स को साफ करने का काम करता है। आधा कप ऑलिव ऑयल में 1/4 कप नमक मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इसे अपने शरीर पर लगाएं और किसी गीले कपड़े या हाथ से हल्के से गोलाई में स्क्रब करें।  Also Read - रात को सोते समय करें ये 5 योगासन, आएगी अच्छी नींद और मूड रहेगा बेहतर

नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत! photo icon3/7

Oil-balancing-mask Hindi

ऑयल बैलेंसिंग मास्क- आप अपनी त्वचा द्वारा तेल उत्पादन को संतुलित करके अपनी त्वचा को आराम पहुंचाने के लिए नमक का उपयोग कर सकती हैं। 2 चम्मच समुद्री नमक और 4 चम्मच ऑर्गैनिक शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे अपनी त्वचा पर अच्छी तरह और समान मात्रा में लगाएं और 10 से 15 मिनट तक रहने दें। हल्के गर्म पानी से साफ करें।

नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत! photo icon4/7

Anti-dandruff-treatment Hindi

एंटी-डैंड्रफ ट्रीटमेंट- नमक आपके सिर की त्वचा को उत्तेजित करने और रक्त संचार बढ़ाने का काम करता है। बस अपने बालों को हिस्सों में बांटकर दो चम्मच नमक सिर की त्वचा पर छिड़कें। पानी में हाथ डुबोएं और अपनी उंगलियों से 10 से 15 मिनट के लिए अपने सिर की त्वचा की मालिश करें। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से बालों की सफाई करें। Also Read - HIV और लिवर कैंसर से जूझ रहे मरीज को मिला नया जीवन, सफल हुआ लिवर ट्रांसप्लांट

नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत! photo icon5/7

Nail-brightening-treatment Hindi

नेल ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट- नमक नाखूनों को मजबूत करता है और क्यूटिकल्स को नरम बनाता है। आधे कप गर्म पानी में, एक चम्मच नमक, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अपने हाथों को 10 मिनट के लिए इस मिश्रण में भिगोएं और फिर अपने हाथ धो लें।

नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत! photo icon6/7

Teeth-whitener Hindi

टीथ व्हाइटनर- नमक आपके दांतों की सफाई में भी मदद करता है, जो दाग साफ कर आपको दांतों को रोशन करता है। बस दो चम्मच बेकिंग पाउडर में एक चम्मच नमक मिलाएं, अब टूथब्रश की मदद से इस मिश्रण में से अपने दांत ब्रश करें।  Also Read - नाक के अंदर दर्द हो तो क्या करें? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

नमक से मिल सकते हैं सुंदर नाखून, स्किन और चमकीले दांत! photo icon7/7

Natural-mouthwash Hindi

प्राकृतिक माउथवैश- सांस की बदबू बढ़ानेवाले बैक्टेरिया को मारने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चौथाई कप पानी में, आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच बेकिंग पाउडर मिला लें। इस मिश्रण को मुंह में लें और फिर थूक दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source