फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स

फटे एड़ियों से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : January 16, 2017, 7:03 PM

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon1/8

Tips To Soften Cracked Heel During Winter

सर्दी हो या गर्मी लोग अपने चेहरे का तो अच्छी तरह से देखभाल करते हैं लेकिन पैरों का देखभाल करना भूल जाते हैं। फिर क्या एड़ियाँ फट जाती है? चिंता न करें ‘टीबीसी बाई नेचर’ ब्यूटी प्रॉडक्ट कंपनी की प्रबंध निदेशक मोनिका सूद ने कुछ ऐसे नैचुरल टिप्स के बारे में बताया है जिनके मदद से आप अपने फटे एड़ियों को मुलायम कर सकते हैं।

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon2/8

Neem-leaves-tips To Soften Cracked Heel

नीम- नीम की पत्तियों मे एन्टी फंगल और एन्टी बैक्टिरीयल गुण होता है जो फटे एड़ियों को मुलायम करने के साथ-साथ जिनसे खून निकलते है उनको भी मुलायम करता है। नीम की पत्तियों के पेस्ट में हल्दी मिलाकर एड़ियों पर लगायें। Also Read - फीफा वर्ल्ड कप के दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा, खिलाड़ी खुद को कैसे रखते हैं हाइड्रेटेड?

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon3/8

Oats-tips To Soften Cracked Heel

ओटमील- ओटमील (जौ का आटा) और जोजोबा तेल को मिलाकर पेस्ट बना लें और उसको पैरों पर लगायें। एक बड़े चम्मच ओटमील को पीस लें, फिर इसमें जोजोबा का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे फटी एड़ियों पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें। आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon4/8

Oil-tips To Soften Cracked Heel

ऑयल- तेल से अच्छा मॉश्चराइजर और कुछ नहीं होता। आप हाइड्रोजेनेटेड ऑयल का इस्तेमाल करें इससे पैर नैचुरल तरीके से मुलायम हो जायेंगे। Also Read - पीरियड्स में हर बार होता है तेज दर्द? इन 4 योगासनों से मिल सकता है क्रैम्प में आराम

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon5/8

Rice Powder-tips To Soften Cracked Heel

चावल का पावडर- इससे अच्छा नैचुरल स्क्रबर आपको नहीं मिलेगा। एक बड़े चम्मच चावल के पावडर में दो बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे 10 मिनट पैरों पर मलें। अगर आपकी एड़ियों में बहुत ज्यादा दरारे हैं तो स्क्रब करने से पहले पैरों को 15 मिनट गुनगुने पानी से भरी बाल्टी में रखें।

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon6/8

Fruits-tips To Soften Cracked Heel

फल- फलों के मिक्सचर भी मॉश्चराइजर का काम करते हैं। केला, अनानास, एवेकैडो, पपीता जैसे फलों को मसल कर इनसे पैरों का मसाज किया जा सकता है। केला और पपीता बढ़िया विकल्प हैं, क्योंकि इन्हें असानी से मसला जा सकता है। आप इन सारे फलों का मिश्रण लगा सकती हैं या चाहे तो अलग-अलग भी इस्तेमाल कर सकती हैं। Also Read - अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी खांसी की दवा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लागू किया नया नियम

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon7/8

Glycerin-tips To Soften Cracked Heel

ग्लिसरीन- ग्लीसरीन के इस्तेमाल न सिर्फ फटी एड़ियां मुलायम हो जायेंगी बल्कि फिर कभी फटेंगी नहीं। एक बड़े चम्मच ग्लिसरीन में दो बड़े चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे एड़ियों पर लगाएं और साफ मोजे पहनें। आप इसे रात में लगाएं, इससे आपकी एड़ियां फटेंगी नहीं और कोमल व मुलायम बनी रहेंगी।

फटे एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ट्राई करें ये 7 नैचुरल टिप्स photo icon8/8

Milk-tips To Soften Cracked Heel

दूध- जिन लोगों को फटी एड़ियों का प्रॉबल्म होता है उनको रोज पैरों में मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। रोज उस पर दूध और शहद लगाकर मलें और जब तक एड़ियां पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती उन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।  Also Read - "मां जाते-जाते 10 लोगों को जिंदगी दे गई" मां के ऑर्गन डोनेट करने वाली बेटी रिद्धि की ये कहानी रुला देगी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source