बरसात में स्किन इरिटेशन कम करने के लिए क्या लगाएं?
How to get rid of itching on skin in monsoon- गर्मियों और बरसात के दिन में स्किन पर खुजली की समस्या बहुत कॉमन है। बरसात में भीगने के बाद जब लोग घर पहुंचते हैं तो तुरंत नहा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग गर्म पानी से नहाने और स्किन पर मॉइस्चराइज लगाने जैसे उपाय भी करते हैं। लेकिन, इसके बावजूद कई बार लोगों को स्किन पर इरिटेशन या खुजली जैसी समस्याए होने लगती हैं। वहीं, बरसात में भीगने से स्किन में इंफेक्शन और इचिंग जैसी समस्याएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। बार-बार खुजली होने से स्किन डैमेज हो सकती है और स्किन कटने-फटने की समस्या हो सकती है। इन प्रॉब्लम्स से बचने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए बरसात में आप अपनी स्किन पर इन चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं।