Multani Mitti
Multani Mitti: पिम्पल्स की समस्या पर नैचुरल चीज़ों को लगाने से दोहरा फायदा होता है। क्योंकि, इन चीज़ों के इस्तेमाल से त्वचा पर किसी तरह के साइड-इफेक्ट्स नहीं होते। साथ ही आपकी ब्यूटी प्रॉब्लम भी ठीक होती है। स्किन केयर के हर्बल नुस्खों में मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का इस्तेमाल हमेशा से बहुत ही आम रहा है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम, सोडियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। जो, त्वचा का पोषण करते हैं। विभिन्न स्किन प्रॉब्लम्स में मुल्तानी मिट्टी लगाने से फायदा होता है। ऐसी ही कुछ प्रॉब्लम्स के बारे में हम लिख रहे हैं यहां, जिनमें मुल्तानी मिट्टी आपके काम आ सकती है।
