hamburger icon
A
Read in English

क्या आपके नाखूनों का रंग पड़ रहा है पीला और टूट रहे हैं नाखून, जानें इसके कारण और राहत के उपाय

नाखूनों की रंगत बदलना भी कुछ गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स के संकेत हो सकते हैं। नाखूनों का रंग काला होना या पीला पड़ जाना कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 1, 2022, 3:09 PM

क्या आपके नाखूनों का रंग पड़ रहा है पीला और टूट रहे हैं नाखून, जानें इसके कारण और राहत के उपाय photo icon1/5

हेल्दी नाखूनों के लिए टिप्स

Tips For Healthy Nails: जब शरीर अंदर से हेल्दी हो तो उसकी झलक बाहर से भी दिखायी पड़ती है। जैसे, चमकती आंखें, हेल्दी स्किन, सुंदर बाल और चमकीले नाखून अच्छे स्वास्थ्य के संकेत माने जाते हैं। लेकिन, जब शरीर में टॉक्सिंस जमा हों या बॉडी अंदर से हेल्दी ना हो तो लोगों की रूखी-सूखी त्वचा हो सकती है, बाल टूटने-झड़ने लगते हैं और नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसी तरह नाखूनों की रंगत बदलना भी कुछ गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स के संकेत हो सकते हैं। नाखूनों का रंग काला होना या पीला पड़ जाना कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत होता है। तो वहीं, कई बार ठीक तरीके से नाखूनों और हाथों की देखभाल ना करने से नाखून पीले पड़ (Yellow Nails) सकते हैं।

क्या आपके नाखूनों का रंग पड़ रहा है पीला और टूट रहे हैं नाखून, जानें इसके कारण और राहत के उपाय photo icon2/5

जब बदलने लगे नाखूनों का रंग..

अगर आपके नाखूनों का रंग भी पीला पड़ रहा है तो डॉक्टर से सम्पर्क कर इसके कारणों का पता लगाएं। इसी तरह घर पर इन तरीकों से भी नाखूनों का पीलापन कम करने के उपाय किए जा सकते हैं। (Tips For Healthy Nails In Hindi)  Also Read - Typhoid Explainer: मानसून में क्यों बढ़ जाते हैं टाइफाइड बुखार के मामले? जानें क्या हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

क्या आपके नाखूनों का रंग पड़ रहा है पीला और टूट रहे हैं नाखून, जानें इसके कारण और राहत के उपाय photo icon3/5

नाखूनों की हेल्थ ख़राब होने के कारण क्या हैंं?

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के अलावा किसी पुरानी बीमारी के कारण भी नाखूनों की हेल्थ बिगड़ सकती है। इसी तरह लीवर, आर्थराइटिस और पीलिया जैसी बीमारियों में भी नाखूनों की रंगत बदल सकती है। तो वहीं, धूम्रपान या स्मोकिंग करने से भी नाखून पीले पड़ सकते हैं। इसीलिए, जब नाखून कमजोर होने लगें या उनका रंग सफेद से बदलकर पीला या काला होने लगे तो डॉक्टर से सम्पर्क करें और इसके कारणों का पता लगाएं।

क्या आपके नाखूनों का रंग पड़ रहा है पीला और टूट रहे हैं नाखून, जानें इसके कारण और राहत के उपाय photo icon4/5

हेल्दी डाइट है नाखूनों के लिए भी महत्वपूर्ण

हेल्दी और पौष्टिक डाइट ना केवल शरीर बल्कि नाखूनों की हेल्थ पर भी प्रभाव डालती है। इसीलि, अगर आपके नाखून कमजोर होकर टूट रहे हैं या पीले पड़ रहे हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। मौसम के अनुसार उपलब्ध सभी फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। इसी तरह दूध, दालें, साबुत अनाज और अंडों का सेवन करें। इन सबसे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होगें और नाखून भी हेल्दी बनेंगे।  Also Read - लोगों द्वारा अपनाई जाने वाली वे 5 हेल्थ टिप्स जिन्हें डॉक्टर पूरी तरह से गलत मानते हैं

क्या आपके नाखूनों का रंग पड़ रहा है पीला और टूट रहे हैं नाखून, जानें इसके कारण और राहत के उपाय photo icon5/5

पोषक तत्वों की सही मात्रा का रखें ध्यान

आमतौर पर लोग पौष्टिक डाइट तो लेते हैं लेकिन, कई बार पोषक तत्वों की मात्रा संतुलित ना होने से नाखूनों की चमक फीकी पड़ने लगती है और वे पीले दिखने लगते हैं। नाखूनों को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटमिन-बी 12 और विटमिन-डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।