hamburger icon
A
Read in English

कद्दू का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप बन सकती हैं ख़ूूबसूरत!

कद्दू से बना फेस पैक आपकी त्वचा को रौनक देगा और जलन-सूजन भी कम करेगा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 19, 2017, 1:41 PM

कद्दू का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप बन सकती हैं ख़ूूबसूरत! photo icon1/6

Pumpkin-seeds For Beauty Hindi

माना आपको कद्दू या पम्पकिन (pumpkin) खाना पसंद है पर क्या आपने कभी कद्दू को ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के तौर पर इस्तेमाल करने की सोची है? अगर नहीं तो आपको यह ज़रूर करना चाहिए। जी हां, कद्दू में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स (alpha hydroxy acids) और एंजाइम्स(enzymes) होते हैं जो आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम और चमकदार बनाते हैं। इसमें विटामिन ए और सी भी होता है जो फ्री-रैडिकल डैमेज से बचाता है। कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास बता रही हैं कद्दू से आपका हुस्न निखारने के तरीके।

कद्दू का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप बन सकती हैं ख़ूूबसूरत! photo icon2/6

Face-mask Hindi

फेस मास्क- आधा कप कद्दू के पेस्ट में एक चम्मच मनुका शहद और ½ चम्मच हल्दी मिलाएं। सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें और इसकी एक पतली सी परत अपनी त्वचा पर फैलाएं। 5 मिनट के बाद ठंडे पानी से साफ करें। यह फेस पैक आपकी त्वचा को रौनक देगा और जलन-सूजन भी कम करेगा।  Also Read - गर्भवती महिलाएं किन बातों का ध्यान रखें, जिससे सिजेरियन डिलीवरी की जगह नॉर्मल डिलीवरी के चांस बढ़ जाएं

कद्दू का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप बन सकती हैं ख़ूूबसूरत! photo icon3/6

Body-scrub Hindi

बॉडी स्क्रब- 1 कप कद्दू का पेस्ट, ¼ कप जोजोबा ऑयल, ¼ कप कूटी हुई कॉफी पावडर और ¼ कप पिंक या हिमालयन साल्ट मिलाकर आप बॉडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम बनाएगा और साथ ही सेल्यूलाइट कम दिखेगा।

कद्दू का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप बन सकती हैं ख़ूूबसूरत! photo icon4/6

Face-scrub Hindi

फेस स्क्रब- 1/4 कप कद्दू का पेस्ट, ¼ कप बेंटोनाइट मिट्टी, 1/4 कप कैमोमाइल चाय और ¼ कप कूटे हुए फ्लैक्सीड को मिक्स करें। अपनी त्वचा पर एक मोटी सी परत लगाएं, 60 सेकेंड तक इंतज़ार करें और उसके बाद हल्के से मसाज करते हुए त्वचा को एक्सफॉलिएट करें। यह फेस स्क्रब आपकी त्वचा और चेहरे से डेड स्किन को साफ करने का काम करेगा। Also Read - IVF के बाद प्रेग्नेंसी का रिजल्ट पॉजिटिव कब आता है? समझिए Dr. Shelly Singh से

कद्दू का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप बन सकती हैं ख़ूूबसूरत! photo icon5/6

Pell-off-exfoliating-treatment Hindi

पील-ऑफ एक्सफॉलिएटिंग ट्रीटमेंट- आधा कप कद्दू के रस में 2 पैकेट सादा जिलेटिन (बिनी फ्लेवर वाले) मिलाएं, 2 चम्मच एग व्हाइट में एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को माइक्रोवेव करें और इसे त्वचा पर लगाने से पहले अच्छी तरह ठंडा होने दें। त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद पील-ऑफ पैक की तरह उतारें। यह आपकी त्वचा को टाइट और निखरी हुई बनाएगा।

कद्दू का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप बन सकती हैं ख़ूूबसूरत! photo icon6/6

Hair-mask Hindi

हेयर मास्क- 1 चम्मच पम्पकिन सीड ऑयल (कद्दू के बीज का तेल) में, 1/3 कप नारियल का तेल, 1/3कप जोजोबा ऑयल, 5 बूंदे नीलगिरी या यूकलिप्टस (eucalyptus) इसेंशियल ऑयल, और 5 बूंदे लैवेंडर ऑयल मिलाकर मिश्रण बनाएं। इससे सर की त्वचा की मालिश करें। कुछ मिनटों तक इंतज़ार करें ताकि त्वचा में तेल पूरी तरह समा जाए, फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ करें। यह हेयर पैक आपके सिर की त्वचा को उत्तेजित करेगा और बाल झड़ने की समस्या कम हो जाएगी। Also Read - मानसून में प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा? एक्सपर्ट से जानें