hamburger icon
A
Read in English

आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये 7 घरेलू चीजें

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो उस पर दालचीनी या नींबू का रस न लगायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: April 11, 2017, 5:41 PM

आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये 7 घरेलू चीजें photo icon1/7

Beauty Tips

बाज़ार में मिलने वाले तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट में इतने केमिकल्स मिले हुए होते हैं कि अब अधिकतर लोग उसकी जगह पर घरेलू चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि किसी भी घरेलू चीज को आप ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं तो ऐसा नहीं है। ऐसी कई घरेलू चीजें भी हैं जिनका साइड इफ़ेक्ट आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. किरण लोहिया यहां ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रही हैं।

आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये 7 घरेलू चीजें photo icon2/7

Coconut-oil In Hindi

नारियल तेल: अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप नारियल तेल का कम से कम इस्तेमाल करें। ऐसा देखा गया है कि ऑयली स्किन वाले लोग जब कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो मुंहासे निकलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।  Also Read - कभी ब्लास्ट नहीं होगा घर का AC, डॉक्टर से जानें कितनी देर चलाने के बाद करना चाहिए बंद

आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये 7 घरेलू चीजें photo icon3/7

Cinnamon In Hindi

दालचीनी: कुछ लोगों ने जब इस मसाले को ब्यूटी पैक में इस्तेमाल किया तो उन्हें स्किन में बहुत तेज जलन होने लगी। इसलिए कभी भी बिना पैच टेस्ट किये दालचीनी को अपनी स्किन पर न लगायें।

आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये 7 घरेलू चीजें photo icon4/7

Lemon-juice In Hindi

नींबू का रस: नींबू का पीएच लेवल काफी कम होता है जिस वजह से यह एसिडिक नेचर का होता है। इसलिए हो सकता है कि आप स्किन के जिस हिस्से के इलाज के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर रहे हो वो इसे लगाने के बाद और ज्यादा ख़राब हो जाये। कई लोगों की स्किन नींबू का रस लगाने पर लाल पड़ जाती है। इसलिए अपने स्किन के टाइप के हिसाब से ही इसका चुनाव करें।  Also Read - नोएडा हाईराइज में आग, धुएं में फंस जाएं तो जान बचाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम

आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये 7 घरेलू चीजें photo icon5/7

Malai In Hindi

मलाई: एक बात नोट कर लें कि अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से ही आप चीजों का इस्तेमाल करें। जैसे कि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मलाई का इस्तेमाल न करें। इससे आपके रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और वाइटहेड्स की समस्या हो सकती है।

आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये 7 घरेलू चीजें photo icon7/7

Vinegar In Hindi

सिरका: अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो एसिडिक चीजों का इस्तेमाल न करें। जैसा कि हम सब जानते हैं कि सिरका एसिडिक होता है तो इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर रैशेज पड़ सकते हैं।