ये 5 हेल्दी चीज़ें खाकर भी हो सकते हैं पिम्पल्स!

सोयाबीन ऑयल आपकी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 17, 2017, 2:57 PM

ये 5 हेल्दी चीज़ें खाकर भी हो सकते हैं पिम्पल्स! photo icon1/6

Pimple Due To Food Hindi

तो आपने होल मिल्क की बजाय स्किम मिल्क पीना शुरु कर दिया है। जहां इसके कुछ फायदे हैं वहीं स्किम्ड मिल्क जैसी कुछ हेल्दी मानी जानेवाली चीज़ों से पिम्पल भी होते हैं। जी हां, हम यहां बता रहे हैं ऐसी ही कुछ हेल्दी चीज़ों के बारे में जिनसे बढ़ सकती है पिम्पल्स की समस्या।

ये 5 हेल्दी चीज़ें खाकर भी हो सकते हैं पिम्पल्स! photo icon2/6

Skim-milk Hindi

स्किम मिल्क- जर्नल ऑफ अमेरिकन अकादमी ऑफ डर्मटालॉजी में छपी एक स्टडी के अनुसार, जो लोग स्किम मिल्क पीते हैं उन्हें स्किम मिल्क न पीने वालों से अधिक पिम्पल्स होते हैं। दरअसल दूध में मौजूद हार्मोन्स और बायोएक्टिव मॉलेक्यूल्स को त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ानेवाला माना जाता है।  Also Read - शराब छोड़ने के कितने दिन बाद शरीर में बदलाव महसूस होने लगता है और क्या?

ये 5 हेल्दी चीज़ें खाकर भी हो सकते हैं पिम्पल्स! photo icon3/6

Wheat-bread Hindi

वीट ब्रेड- यूरोपियन जर्नल ऑफ डर्मटालजी में छपी एक स्टडी में ग्लूटेन इंटॉलरेंस और पिम्पल्स के बीच संबंध पाया गया। इसका मतलब है कि अगर आप ग्लूटेन इंटॉलरेंस से परेशान है तो ऐसी चीज़ें न खाएं जिनमें ग्लूटेन हो।

ये 5 हेल्दी चीज़ें खाकर भी हो सकते हैं पिम्पल्स! photo icon4/6

Fruit-smoothies Hindi

फ्रूट स्मूदी- इसमें कोई शक नहीं कि स्मूदीज़ बहुत पौष्टिक होती हैं, लेकिन चाहे आप ताज़ी बनी स्मूदिज़ लें या पैकेटबंद, इनमें ढेर सारा फ्रूक्टोज़ होता है। जर्नल एक्पेरिमेंटल डायबेसिटी रिसर्च में छपी एक स्टडी में पाया गया है कि फ्रूक्टोज़ की अधिक मात्रा वाली डायट से त्वचा को नुकसान और पिम्पल जैसी समस्याएं हो सकती है। Also Read - एंजियोप्लास्टी क्या होती है और कब पड़ती है इसकी जरूरत? डॉक्टर से जाने इसके बारे में

ये 5 हेल्दी चीज़ें खाकर भी हो सकते हैं पिम्पल्स! photo icon5/6

Soybean-oil Hindi

सोयाबीन ऑयल- यह ट्रांसफैट और ओमेगा-6 से भरपूर सोयाबीन ऑयल पॉलिअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स भी होते हैं और जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एस्थेस्टिक डर्मटालजी में छपी एक स्टडी की माने तो यह आपकी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं।

ये 5 हेल्दी चीज़ें खाकर भी हो सकते हैं पिम्पल्स! photo icon6/6

Low-fat-products Hindi

लो-फैट प्रॉडक्ट- खाने-पीने की चीज़ों को लो-फैट बनाने के लिए उनमें से फैट निकाला तो जाता है लेकिन साथी ही शक्कर मिलायी जाती है ताकि उस खाद्य पदार्थ का फ्लेवर बना रहे। जर्नल क्लिनिकल डर्मटालजी में छपी एक स्टडी में ऐसा कहा गया कि, शक्कर से कोलाजन फाइबर को नुकसान होता है और इस नुकसान को ठीक करना काफी मुश्किल होता है। Also Read - शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी होता है? जानिए इसकी कमी से शरीर में क्या होता है