Cosmetic-surgery
सेलेब्रिटी बनना जितना मुश्किल होता है उतना ही मुश्किल होता है फेमस होने के बाद अपनी ब्यूटी को मेन्टेन रख पाना। इस बात में कोई दो राय नहीं कि फिल्म स्टार या किसी अन्य सेलेब्रिटी पर हर समय अच्छा दिखने का दवाब बना रहता है और इसीलिए वे अपने लुक को लेकर बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ही सचेत रहते हैं। फिट और आकर्षक दिखने के लिए वे कोई भी तरीका अपना सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्मेटिक सर्जरी का चलन काफी बढ़ गया है। डॉ. आमोद राव यहाँ बता रहे हैं कि अधिकतर फिल्मस्टार कौन सी कॉस्मेटिक सर्जरी ज्यादा कराते हैं।