hamburger icon
A
Read in English

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स

क्‍या आप शादी से पहले सुंदर दिखना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 4, 2017, 6:52 PM

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon1/8

Grooom

अपनी शादी के दिन हर महिलओं की तरह पुरुष भी सबसे ज्‍यादा सुंदर दिखने की चाहत रखते हैं। वों भी ये सोचते हैं कि उनकी होने वाली दुल्‍हन के साथ उनकी परफेक्‍ट जोड़ी बनें। इसी चाह को लेकर पुरुषों के सामने शादी से पहले कई सामान्‍य परेशानियां होती हैं। इस खास दिन पर आप कैसे नजर आएं, इसके कुछ टिप्‍स हैं।

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon2/8

Hair Losss

बाल झड़ना- कम बाल या गंजापन किसी भी दुल्‍हे की सुंदरता बिगाड़ सकता है। ऐसे लोगों के लिए सेमी-परमानेंट हेयर ट्रीटमेंट उपलब्‍ध हैं जहां आप हेयर ट्रांसप्‍लेंट से लेकर नए बाल भी लगवा सकते हैं। Also Read - लंबे समय तक बैठना हो या खड़े रहना, दोनों से बढ़ता है गंभीर बीमारियों का खतरा

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon3/8

Nails

भद्दे हाथ पैर- अधिकतर पुरुष अपने हाथ-पैरों पर ध्‍यान नहीं देते हैं, विशेषकर अपने नाखूनों पर। बेडौल और गंदे नाखून होने वाली दुल्हन के सामने आपकी छवि खराब कर सकते हैं। इसके लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर उपचार ले सकते हैं।

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon4/8

Mor Hair

शरीर पर अतिरिक्‍त बाल- शरीर पर अतिरिक्‍त बाल अच्‍छे नहीं दिखते हैं। इसके लिए आप वैक्सिंग करा सकते हैं। दूसरा उपाय लेजर हेयर रिडक्‍शन है। हालांकि इसमें काफी समय लगता है लेकिन ये बेहतर उपाय है।  Also Read - इको-एंग्जायटी क्या है और इससे कैसे बचें?

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon5/8

Pimples

खराब त्‍वचा- कई लोगों के पिंपल्‍स, ड्राई स्‍किन, डार्क स्‍पोट जैसी समस्‍यांए होती हैं। इन्‍हें छुपाने के लिए फेसियल और स्‍किन ट्रीटमेंट जैसे केमिकल पील्‍स, माइक्रोडरमेब्रेशन का सहारा ले सकते हैं।

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon6/8

Dark Circle

डार्क सर्कल- नींद पूरी न होने पर और तनाव के कारण डार्क सर्कल हो सकते हैं। आप इन्‍हें कुछ घरेलू उपायों से दूर कर सकते हैं जैसे टी बैग और आई जेल का प्रयोग करें।  Also Read - Waterborne Diseases in Monsoon : आखिर बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता इन बीमारियों का खतरा?

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon7/8

Bad Teeth

गंदे दांत- दांतों से काफी इम्‍प्रेस पड़ता है। अच्‍छी स्‍माइल से फोटो भी अच्‍छी आती है। आप अपने दांतों और मसूड़ों का इलाज उनकी समस्‍या के आधार पर करा सकते हैं।

दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स photo icon8/8

Tond

तोंद- पुरुषों की ये एक सामान्‍य बीमारी है। इसके लिए आप अपनी डाइट पर कन्‍ट्रोल कर सकते हैं या फिर वर्कआउट भी कर सकते हैं। पेट को कम करने के लिए रोजाना सैर पर जा सकते हैं। Also Read - महिलाओं के बाल झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण, समय रहते जरूर दें ध्यान