hamburger icon
A
Read in English

4 संकेत हैं कि आपके बालों पर पड़ रहा है तनाव का असर

तनाव के चलते ऐसे लोगों के बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं समय से पहले ये लोग बुजुर्ग दिख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 15, 2018, 9:39 AM

4 संकेत हैं कि आपके बालों पर पड़ रहा है तनाव का असर photo icon1/5

Stress-hair-1 Hindi

तनाव केवल आपको मानसिक रूप से खोखा बनाता है है बल्कि आपको शारीरिक रूप से प्रभावित भी कर सकता है। न सिर्फ हेल्थ और त्वचा, यह आपके बालों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ ऐसी समस्याएं भी हैं जो संकेत देती हैं कि तनाव आपके बालों पर असर डाल रहा है। कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां।

4 संकेत हैं कि आपके बालों पर पड़ रहा है तनाव का असर photo icon2/5

Thinning-hair Hindi

बालों का पतला होना: कम पोषण आपके शरीर को चेतावनी देता है और जीवित रहने के लिए हर तरह की कोशिशें करता है। पोषण की कमी के चलते बालों के बढ़ने के लिए इस्तेमाल होनेवाली ऊर्जा शरीर अपने लिए बचा लेता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति के कारण आपके बाल गिरने लग सकते हैं। Also Read - Fatty Liver Explainer: लिवर में चर्बी जमा होना कितना खतरनाक है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

4 संकेत हैं कि आपके बालों पर पड़ रहा है तनाव का असर photo icon3/5

Lacks-shine Hindi

चमक कम हो जाना: अगर आप हाल-फिलहाल बहुत अधिक तनाव से गुजरे हैं, तो आपने देखा होगा कि आपके बालों में चमक भी कम हो गई है। इसका कारण यही है कि, तनाव से स्वस्थ बालों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसके चलते आपके बाल रूखे-सूखे और फ्रिज़ी हो जाते हैं।

4 संकेत हैं कि आपके बालों पर पड़ रहा है तनाव का असर photo icon4/5

Grey-hair Hindi

बालों का रंग बदलना: वैसे तो तनाव और सफेद बालों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों में बाल सफेद होने की आनुवंशिक कारणों से संभावना अधिक होती है, तनाव के चलते ऐसे लोगों के बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं समय से पहले ये लोग बुजुर्ग दिख सकते हैं। Also Read - बारिश के मौसम में AC चलाना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए

4 संकेत हैं कि आपके बालों पर पड़ रहा है तनाव का असर photo icon5/5

Hair-loss Hindi

बालों का झड़ना: तनाव कोर्टिसोल नामक हार्मोन्स उत्पन्न करता है, जो बाल की जड़ों या फॉलिकल के आसपास गंदे पदार्थ पैदा करता है, जिससे बाल कमज़ोर हो जाते हैं। इससे आपके बाल रुखे-सूखे बन जाते हैं, और बाल झड़ने लगते हैं।