hamburger icon
A
Read in English

Summer Hair Care: गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय

गर्मी में तेज धूप में त्वचा के साथ ही बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। बाल रूखे, डल और बेजान हो जाते हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं, आप कुछ आसान से बातों का ख्याल रखेंगे तो इस मौसम में भी आपके बाल हेल्दी और शाइनी नजर आएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: April 7, 2021, 4:49 PM

Summer Hair Care: गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय photo icon1/6

गर्मी में रूखे, बेजान ना हों बाल, तो अपनाएं ये टिप्स

Summer Hair care Tips in Hindi: गर्मी के मौसम में तेज धूप में घर से बाहर निकलने में त्वचा के साथ-साथ बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। बाल रूखे, डल, बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में त्वचा के साथ ही बालों का भी खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। गर्मी में बालों को हाइड्रेट, हेयर वॉश के साथ ही धूप से बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इससे बाल गर्मी में भी स्वस्थ और मजबूत (Summer Hair care) रहेंगे।

Summer Hair Care: गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय photo icon2/6

बालों को रखें हाइड्रेट

बालों को हेल्दी, शाइनी और स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए सिर्फ पानी पीने से काम नहीं चलेगा। आप चाहते हैं कि आपके बालों को जड़ों से नमी मिले, तो इसके लिए प्रोटीन और हवा में मौजूद प्राकृतिक नमी की जरूरत होगी। इसके लिए अपने स्कैल्प को नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, एलोवेरा जेल, शिया बटर, ग्लिसरिन आदि से मसाज करेंगे तो लाभ होगा। इससे बाल हाइड्रेट रहने के साथ ही मॉइस्चराइज भी होंगे। Also Read - बारिश में UTI का खतरा क्यों बढ़ जाता है? जानें कैसे बनाए रखें हाइजीन

Summer Hair Care: गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय photo icon3/6

गर्मी में कॉस्मेटिक्स का ना करें बालों में यूज

गर्मियों में बाल ड्राई होते हैं, जिससे बालों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बालों को कलर और डाई करने से नुकसान (Tips for Summer Hair care) पहुंच सकता है। किसी भी रासायनिक हेयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें। यदि आप अपने बालों को रंगना चाहते हैं, तो गर्मी का मौसम खत्म हो जाने के बाद ही रंगे।

Summer Hair Care: गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय photo icon4/6

गर्मी में अधिक शैम्पू करना भी ठीक नहीं

शरीर में ही पसीना नहीं आता, बल्कि बालों से ढंके स्कैल्प में भी काफी पसीना होता है, जिससे सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है। कई बार बदबू भी आने लगती है। कुछ लोग डेली बालों को शैम्पू करते हैं, ताकि बालों को साफ, चिपचिपा रहित रख सकें। लेकिन, अधिक शैम्पू करना भी बालों को नुकसान पहुंचाता है, बाल रूखे, डल और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आप माइल्ड शैम्पू या फिर सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प की सफाई सही से होती है। ये शैम्पू बालों के नेचुरल ऑयल और न्यूट्रिएंट्स को भी खोने नहीं देते हैं। शैम्पू करने के बाद आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करेंगे, तो बाल मुलायम, हेल्दी और पोषण से भरपूर रहेंगे।  Also Read - अमेरिका में बढ़ रहे Cyclospora के मामले, जानें सतर्क रहना क्यों है जरूरी

Summer Hair Care: गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय photo icon5/6

सन प्रोटेक्शन का करें बालों में इस्तेमाल

जिस तरह आप त्वचा को सनस्क्रीन लोशन से प्रोटेक्ट करते हैं, उसी तरह बालों को धूप से बचाने के लिए स्कार्फ, हैट पहनें। इससे धूल, गंदगी भी बालों और स्कैल्प पर नहीं चिपकेगी। कंडीशनर भी वही इस्तेमाल करें, जिसमें एसपीएफ अच्छी मात्रा में हो। साथ ही नेचुरल हेयर मास्क जैसे केला और एवोकाडो, शहद, कद्दू और स्ट्रॉबेरी से बनाकर लगाएं। बालों को सप्ताह में एक या दो बार पानी से साफ जरूर करें।

Summer Hair Care: गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय photo icon6/6

घुंघराले और ड्राई हेयर केयर

जिनके बाल घुंघराले और ड्राई हैं, वे अपने बालों को गीला करें। फिर कोई अच्छा कंडीशनर लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को धो लें। इससे बाल साफ और स्मूद होते हैं। कंडीशनर लगाने के बाद शैम्पू करने की जरूरत जल्दी नहीं होगी। Also Read - बच्चे की गर्भनाल के खून व ऊतको को जमा करके रखना क्यों जरूरी? समझें कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू बैंकिंग के बारे में?