तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 30, 2018, 1:27 PM

तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे photo icon1/5

Stress Affects Hair 1

आज की व्यस्त जीवन और काम के दबाव के कारण हर किसी को थोड़ा बहुत तनाव रहता ही है। तनाव होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। किसी को जॉब न होने से तनाव होता है, तो किसी को घर में चल रही समस्याओं की वजह से तनाव हो जाता है। तनाव का उपचार न करवाने से आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से ग्रस्ते हो सकते हैं। तनाव का असर आपकी त्वचा से लेकर बालों पर भी देखने को मिलता है। बालों के गिरने, झड़ने से लेकर सफेद होने तक की समस्या के पीछे का कारण तनाव हो सकता है। कुछ संकेतों की मदद से पहचान सकते हैं कि तनाव आपके बालों को प्रभावित कर रहे हैं। जानें, तनाव के कारण होने वाले कौन से हैं वे संकेत जो आपके बालों को प्रभावित कर सकते हैं।

तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे photo icon2/5

Stress Affects Hair 2

बालों का असमय सफेद होना: क्या आप जानते हैं कि अधिक तनाव में रहने के कारण भी आपके बाल सफेद होने लगते हैं। बालों के सफेद होने के पीछे का कारण जेनेटिक हो सकता है। तनाव की वजह से आपके बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। Also Read - वजन को कम करने के लिए आयुर्वेद को दवाओं से अच्छा विकल्प क्यों मानते हैं लोग?

तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे photo icon3/5

Stress Affects Hair 3

बालों का पतला होना: तनाव से ग्रसित होने पर व्यक्ति स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करता है साथ ही वह सही तरीके से भोजन भी नहीं करता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को उचित मात्रा में पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। पोषक तत्वों की कमी की बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है जिसकी वजह से बाल पतले होने लगते हैं।

तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे photo icon4/5

Stress Affects Hair 4

बेजान होते बाल: जब आप अत्यधिक तनाव से ग्रसित होते हैं तो इसका असर आपके शरीर पर दिखने लगता है। जिसे आपके बालों के माध्यम से देखा जा सकता है। तनाव में आपके बालों से पोषक तत्व छिन जाते हैं जिसकी वजह से यह बेजान और शुष्क से दिखने लगते हैं। Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे photo icon5/5

Stress Affects Hair 5

बालों का झड़ना: तनाव की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है। तनाव की वजह से कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है जो हेयर फॉलिकल्स के आस-पास अपशिष्ट पदार्थों का उत्पादन करने लगते हैं जिसकी वजह से आपके बाल शुष्क के साथ पतले भी हो जाते हैं और बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source