hamburger icon
A
Read in English

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें

ब्यूटी से जुड़े इन टिप्स को फॉलो करें और अपनी खूबसूरती बढ़ायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 12, 2017, 3:53 PM

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon1/9

Beauty Tips

नया साल आते ही हर कोई वजन कम करने, शराब छोड़ने, एक्सरसाइज करने का रेजोल्यूशन लेने लगता है लेकिन कुछ ही दिनों में सब चलन से बाहर हो जाता है। लेकिन अगर आप पूरे साल खुद को खूबसूरत देखना चाहती हैं तो मेकअप से जुड़े इन टिप्स को आपको ज़रूर फॉलो करना होगा। खुद से वादा करें कि आप रोजाना इन नियमों का पालन करेंगीं फिर देखिये कैसे कुछ ही दिनों में आपका पूरा लुक बदल जायेगा। मेडी मेकओवर की कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट सुरुचि पुरी यहाँ ऐसे ही कुछ ख़ास नियमों के बारे में बता रही हैं।

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon2/9

Cleaning-makeup-brush

मेकअप करने वाली हर लड़की अपने स्किन का ध्यान तो खूब रखती है लेकिन मेकअप किट की चीजों का ध्यान नहीं रखती है। जैसे कि अभी आपको याद भी नहीं होगा कि आपने मेकअप ब्रश लास्ट टाइम कब साफ़ किया था? ऐसी ही कई और चीजें भी हैं जिनका आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इसमें गंदगी न घुसने दें। हफ्ते में एक बार इस ब्रश को ज़रूर साफ़ करें।  Also Read - स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में क्या और कितना खाना चाहिए? जानें ICMR की डाइट गाइडलाइन

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon3/9

Massage

अगर आप मेकअप करते समय सिर्फ अपने चेहरे पर ही फोकस करती हैं और शरीर के बाकी अंगों का ध्यान भी नहीं देती हैं तो यह एक गलत आदत है। आपके पूरे शरीर को भी उतने ही केयर कि ज़रूरत है जितनी आपके फेस को। इसलिए इस साल अपने शरीर की सुंदरता और उसके पोषण पर विशेष ध्यान दें।

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon4/9

Moisturiser

अगर आपकी स्किन हमेशा रुखी-सी रहती है तो मॉश्चराइजर का प्रयोग ज़रूर करें। जिन लड़कियों कि स्किन ऑयली होती है वे सोचती हैं कि उन्हें मॉश्चराइजर नहीं लगाना चाहिए जबकि ऐसा नहीं है बल्कि मॉश्चराइजर सबको लगाना चाहिए। दिन में कम से कम दो बार मॉश्चराइजर ज़रूर लगायें।  Also Read - Piles Causes in Women's:बवासीर की परेशानी महिलाओं में कब से होती है शुरु?

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon5/9

Product-research

कई बार लड़कियां टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के झांसे में आकर गलत ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद लेती हैं। ऐसा न करें बल्कि पहले प्रोडक्ट की ठीक से जांच कर लें और अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही प्रोडक्ट चुनें।

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon6/9

Dermatologist

स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो खुद ही उसका इलाज न करने लगें बल्कि सही समय पर डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। कई बार आप खुद ही इलाज करके गलत चीजों का प्रयोग कर देते हैं जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।  Also Read - एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे स्ट्रोक और अल्जाइमर जैसे रोगों में डैमेज हुए सेल्स को फिर से रिपेयर करके ठीक किया जा सकता है

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon7/9

Pimple

कई लड़कियों की ये आदत होती है कि वे बार बार अपने चेहरे को टच करती रहती हैं। यह बात जान लें कि ऐसा करने से हाथो में मौजूद कीटाणु आपके फेस से चिपक जाते हैं जिस कारण मुहांसे निकलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर फेस पर पहले से ही पिम्पल है तो किसी भी कीमत पर उसे फोड़ने की गलती न करें इससे वो और बढ़ जाता है।

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon8/9

Beauty-treatment

मेकअप से जुड़ा कोई भी ट्रीटमेंट शुरू करें तो उसमें जल्दबाजी न दिखाएं क्योंकि किसी भी ट्रीटमेंट का असर दिखने में कम से कम 5-6 हफ़्तों का समय लगता है। इसलिए धैर्य बनाएं रखें और कभी भी एक साथ दो तीन ट्रीटमेंट न करवाएं।  Also Read - क्या पीलिया और हेपेटाइटिस एक ही बीमारी हैं? जानिए दोनों के बीच क्या है अंतर

खूबसूरत दिखना है तो इन 8 गलत आदतों को छोड़ दें photo icon9/9

Workout

जिम करना बॉडी की फिटनेस के लिए जितना ज़रूरी है उतना ही ज़रूरी है जिम के बाद शरीर की सफाई करना। क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान शरीर की गंदगी पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकलती है ऐसे में अगर आप नहाते नहीं है तो एक्ने निकलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए जिम करने के बाद जितनी जल्दी हो सके घर पहुंचकर नहा लें।