hamburger icon
A
Read in English

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

वज़न घटाना, सुंदरता बढ़ाना...जानिये और क्या क्या लाभ हैं गुलाब के।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 4, 2017, 6:50 PM

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon1/8

Rose Benefits In Hindi 1

कभी आपने सोचा है खुशबूदार गुलाब का फूल आपकी सेहत को कितने फायदे पहुंचा सकता है? ये खूबसूरत फूल हमारे शरीर और मन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। सौंदर्य के लिए तो इसका इस्तेमाल होता ही है, साथ ही सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने, तनाव दूर करने और नेचुरली वज़न घटाने में भी गुलाब आपकी मदद कर सकता है। आइये जानते हैं गुलाब के फूल के ऐसे ही 7 फायदों के बारे में विस्तार से।

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon2/8

Rose Benefits In Hindi 2

वज़न घटाने में मदद – गुलाब की पंखुड़ियो में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को साफ करके, मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करता है और फिर इस तरह से वज़न कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अगर भूख लगी हो तो एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां खाने से, भूख शांत हो जाती है। Also Read - पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं को खर्राटे आना और खराब नींद जैसी समस्याओं को नजरअंदाज क्यों नहीं करना चाहिए?

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon3/8

Rose Benefits In Hindi 3

नैचुरल कामोत्तेजक – गुलाब को प्यार-मोहब्बत के इज़हार के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है, लेकिन ये एक नेचुरल कामोत्तेजक भी है। गुलाब रोमांस बढ़ाता है। आयुर्वेद के अनुसार, गुलाब हमारे शरीर के दो आवश्यक दोष को सक्रिय कर देता है। ये दोष, दिल, मन और नर्वस सिस्टम को नियंत्रित करते हैं। इसलिए इनके सक्रिय होने पर इंसान सेक्शुअली एक्टिव हो जाता है।

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon4/8

Rose Benefits In Hindi 4

तनाव और अवसाद में राहत – थकान और तनाव की वजह से अनिंद्रा और घबराबट जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इससे इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है। गुलाब की पंखुड़ियां और इसका एसेंस इन परेशानियों में आपके लिए काफी फायदेमंद साबितो ह सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ पराइबा केज़ेल के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोलॉगी एंड पैथोलॉजी की एक स्टडी के अनुसार, रोज़ एसेंस को सूंघने से मन शांत हो जाता है। Also Read - IVF और IUI में क्या है अंतर? जानें प्रेग्नेंसी के लिए कौन-सा ऑप्शन हो सकता है बेहतर

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon5/8

Rose Benefits In Hindi 5

पाइल्स की तकलीफ से लड़े – पाइल्स को नेचुरली ठीक करने में गुलाब की पंखुड़ियां बहुत मददगार साबित होती हैं। इनमें फाइबर और पानी उच्च मात्रा में होता है। साथ ही ऐसे तत्व होते हैं जो सभी टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, ये पाइल्स में होने वाली ब्लीडिंग और दर्द में भी राहत देते हैं।

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon6/8

Rose Benefits In Hindi 6

एस्ट्रीजेंट – रोज़वॉटर से स्किन पर होने वाली जलन को दूर करता है और ऑयली स्किन को बैंलेन्स्ड रखता है। इसके इस्तेमाल से स्किन मुलायम हो जाती है और ये उसे टोन्ड भी करता है। एस्ट्रीजेंट होने के अलावा, ये एक बढ़िया डीप क्लींसर होता है, और स्किन को जवां रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल तत्व स्किन पर होने वाली जलन और इसी तरह की अन्य समस्याओं को दूर कर देते हैं। Also Read - महिलाएं क्यों करवाती हैं अपने अंडे फ्रीज? जानें कौन-सी उम्र है सही?World IVF Day

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon7/8

Rose Benefits In Hindi 7

मुंहासों से छुटकारा दिलाए – अगर आपको मुंहासों की समस्या है, तो गुलाब आपको इस समस्या को नैचुरली दूर करने में मदद करता है। एक अच्छा मॉश्चराइजर तो ये होता ही है, इसके अलावा इसकी पंखुड़ियों के एंटीबैक्टीरियल तत्व आपके मुंहासों को जल्दी सुखा देंगे। साथ ही, फेनेल एथेनॉल जो कि एक एंटीसेप्टिक तत्व है, गुलाब को मुंहासों का सफाया करने के लिए और अधिक प्रभावी बना देता है।

गुलाब के 7 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ photo icon8/8

Rose Benefits In Hindi 8

होंठों को गुलाबी बनाएं – गुलाब के इस्तेमाल का होंठों पर शानदार असर दिखता है। ये न सिर्फ आपके होंठों को गुलाबी बनाते हैं, बल्कि होंठों की त्वचा को मॉइश्चुराइज़ भी करता है। साथ ही, गुलाब से आप होंठों को एक्सफोलिएट कर सकते हैं और उन्हें आकर्षक बना सकते हैं। Also Read - वजन घटाने के लिए पानी में क्या मिलाकर पिएं?Quick Weight Loss Tips