बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज

सुंदर और आकर्षक बाल चाहिए, तो आज ही से इन चीजों को खाना शुरू कर दें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 21, 2017, 5:42 PM

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon1/8

Hair-growth-seeds Seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

बीजों में हेल्दी फैट, मिनरल्स, ओलिक एसिड, प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और आवश्यक कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जिनसे आपके बालों को भरपूर पोषण मिलता है। डायटीशियन गीता शेनॉय के अनुसार, अगर आप अपने बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको इन बीजों का सेवन करना चाहिए।

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon2/8

Sesame-seeds Seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

तिल के बीज- इनमें मिनरल्स, विटामिन, फाइटोस्टोरोल और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इन्हें खाने से स्वस्थ बालों के विकास के लिए पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है।  Also Read - क्या वृद्धावस्था में अकेले रहना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ाता है? किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon3/8

Peanuts2 Seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

मूंगफली- ओमेगा 3, बायोटिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली बालों के विकास के लिए सही विकल्प है। मजबूत और आकर्षक बाल पाने के लिए रोजाना इसका सेवन जरूर करें।

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon4/8

Methi-seeds1 Seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

मेथी के बीज- क्या आप जानते हैं कि मेथी खाने से आपके बाल स्वस्थ रहते हैं? प्रोटीन, नियासिन, एमिनो एसिड और पोटेशियम से भरपूर मेथी के बीज खाने से बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।  Also Read - 11 साल का फासला, लेकिन बीमारी वही: दिल्ली के एक ही परिवार में दोनों भाई को हुई हार्ट की दुलर्भ बीमारी

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon5/8

Sunflower-seeds Seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

सूरजमुखी के बीज- ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर सूरजमुखी के बीज आपके सिर को धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इतना ही नहीं ये बीज बाल झड़ना रोकने में बहुत मदद करते हैं।

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon6/8

Pumpkin-seeds-1 Seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

कद्दू के बीज- इसमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी और सी जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इन्हें खाने से सिर को सूखेपन और बालों को झड़ने से बचाने में मदद मिलती है। बालों के विकास के लिए रोजाना इनका सेवन करें।  Also Read - क्या खुद से बात करना नॉर्मल है या फिर मेंटल इलनेस हो गई है? एक्सपर्ट से जानें इन दोनों के बीच अंतर

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon7/8

Amaranth Seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

राजगीरा के बीज- इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके बालों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसमें लाइसिन होता है जो शरीर में स्वाभाविक रूप से उत्पन्न नहीं होता है। यह घटक कैल्शियम और फैटी एसिड के चयापचय में मदद करता है, यह दोनों ही हेयर हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण हैं।

बालों को सुंदर, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 तरह के बीज photo icon8/8

Flavoured-almonds-seeds You Must Eat To Get Healthy Hair And Prevent Hair Loss

बादाम- विटामिन डी, बायोटिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन फैटी एसिड, कैल्शियम और जिंक से भरपूर बादाम आपके बालों के विकास के लिए बेहतर फूड है। भुने हुए बादाम दूध में डालकर खाने से आपको अधिक फायदा होता है।  Also Read - भारतीयों के सिर चढ़ रहे कर्ज का सबसे बड़ा कारण हो सकती है हेल्थ की लागत, इससे कैसे बचा जाए?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source