सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या

सिर में यह मुंहासे बालों के गंदे होने, डैंड्रफ या फिर पर्यावरण के कारण होते हैं। अगर आपके सिर पर मुंहासे होना शुरू हो जाएं तो उन्हें कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से दूर करे सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 14, 2019, 9:06 PM

सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या photo icon1/6

Home Remedies For Scalp Acne

बहुत से लोगों को सिर में मुंहासे होने की समस्या होती है लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि वह इस समस्या को कैसे दूर करें। उन्हें लगता है कि इसका इलाज करने से कहीं उनके बालों को कोई नुकसान न हो जाए। सिर में यह मुंहासे बालों के गंदे होने, डैंड्रफ या फिर पर्यावरण के कारण होते हैं। अगर आपके सिर पर मुंहासे होना शुरू हो जाएं तो उन्हें कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से दूर करे सकते हैं।

सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या photo icon2/6

Home Remedies For Scalp Acne Main 2

लहसुन: लहसुन में सेलिसिलिक एसिड होता है, जिसकी वजह से सिर में होने वाले मुंहासों की समस्या जल्दी दूर हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए कुछ लहसुन की कलियों को पीसकर उसे सिर के मुंहासों पर लगाएं। इस उपाय की मदद से आपको मुंहासें में होने वाला दर्द भी कम हो जाएगा साथ ही वह जल्दी ठीक भी हो जाएंगे। Also Read - कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं! FSSAI ने बताया शुद्ध दूध पहचानने का तरीका

सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या photo icon3/6

Home Remedies For Scalp Acne Main 3

नीम का पानी: नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो सिर पर होने वाले मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। कुछ नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें। उसके बाद यह पानी ठंडा होने दें। इस पानी को छान लें और सिर पर लगाएं। इसे 1 घंटे तक लगे रहने दें। उसके बाद सिर धो लें।

सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या photo icon4/6

Home Remedies For Scalp Acne Main 4

शहद और दालचीनी: दालचीनी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेट्री और शहद में मौजूद एंटी-माइक्रोबिअल गुण सिर में होने वाले मुंहासों को दूर करने के लिए फायदेमंद होते हैं। 2 चम्मच शहद और दालचीनी को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगाएं और एक घंटे तक लगे रहने दें। एक घंटे बाद सिर को धो लें। ऐसा करने से मुंहासों को समस्या जल्दी ठीक होती है। Also Read - विटामिन डी की कमी होने पर हार्ट से जुड़ी किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है?

सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या photo icon5/6

Home Remedies For Scalp Acne Main 5

टमाटर: टमाटर त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सेलिसिलिक एसिड होता है जो सिर की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। टमाटर बालों की वृद्धि में भी मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले टमाटर का जूस निकाल लें। उसके बाद उसे सिर की त्वचा के साथ बालों पर लगाएं। इसे थोड़ी देर लगे रहने दें। आप टमाटर के जूस में पानी भी मिला सकते हैं।

सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या photo icon6/6

Home Remedies For Scalp Acne Main 6

नींबू का रस: नींबू का रस बालों के साथ मुंहासों को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। इसके लिए एक नींबू का रस लें और उसमें एक चम्मच पानी मिलाएं और उसे सिर की त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगे रहने दें। यह आपके मुंहासों को बहुत जल्दी दूर करने में मदद करेगा। Also Read - Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source