सफेद बालों को काला कैसे करें? किचन में पड़े इस मसाले से बनाएं हेयर डाय, सफेद बाल रहेंगे महीनों तक काले

सफेद बालों के लिए घर पर काली मिर्च से आप केमिकल-फ्री हेयर डाय बनाएं। यह हेयर डाय सफेद बालों को काला रंग देने के साथ-साथ बालों का टेक्स्चर भी सुधार सकती है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : August 4, 2025 2:51 PM IST

1/6

सफेद बालों के लिए नेचुरल हेयर डाय कैसे बनाए?

How to make hair dye at home-कम उम्र में काले बालों का सफेद होना आज एक कॉमन हेयर प्रॉब्लम है जो बड़ों से लेकर कॉलेज में पढ़ने वाले स्टुडेंट्स तक में देखी जा रही है। समय से पहले बाल सफेद होना पोषक तत्वों की कमी से लेकर धूप और प्रदूषण से होने वाले डैमेज का परिणाम हो सकती है। बालों को काला रंग देने के लिए लोग हेयर डाय का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे नुस्खों की तलाश में रहते हैं जो उनके बालों को बिना डैमेज पहुंचाए बालों को काला रंग दे सके। ऐसी ही एक हेयर डाय बनाने का तरीका आप पढ़ें यहां।

2/6

काली मिर्च से बनाएं हेयर डाय

आपके किचन की मसालेदानी में पड़ी रहने वाली काली मिर्च आपके बालों को काला करने वाली हेयर डाय तैयार कर सकते हैं। यह हेयर डाय ना केवल कारगर है बल्कि बालों के लिए कम से कम नुकसान पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं कि काली मिर्च से हेयर डाय कैसे तैयार की जा सकती है और क्या हैं बालों में काली मिर्च की हेयर डाय लगाने के क्या फायदे हैं।  Also Read - 10 रुपये में मिलने वाले इस 1 पत्ते से सफेद बाल करें कम, बढ़ेगी बालों की भी मजबूती

3/6

बालों के लिए काली मिर्च के फायदे क्या हैं?

काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी से भरपूर मसाला है। यह बालों का नेचुरल ब्लैक कलर बनाए रखने का काम करता है और इससे समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या को भी रोका भी कम करता है। वहीं, काली मिर्च बालों की जड़ों को स्ट्रॉन्ग बनाता है जिससे हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है।

4/6

काली मिर्च हेयर बनाने का तरीका क्या है?

3 चम्मच काली मिर्च का पाउडर, 1 नारियल तेल और 1 चम्मच नींबू के रस को मिलाकर आप हेयर डाय बना सकते हैं। नारियल तेल और काली मिर्च को धीमी आंच पर 10 मिनट तक पका लें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो आप इसमें 1 नींबू का रस मिलाएं।  Also Read - किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं, डॉक्टर बता रहे हैं कौन सा पोषक तत्व है काले बालों के लिए जरूरी

5/6

बालों में हेयर डाय कैसे लगाएं

नारियल तेल और काली मिर्च के हेयर डाय को आप अपने बालों में लगाएं। 1 घंटे तक यह पेस्ट आप बालों में लगाकर रखें। उसके बाद बालों को शैम्पू और पानी से धो लें।

6/6

हेयर डाय लगाने से पहले करें ये काम

कुछ लोगों को काली मिर्च से एलर्जी हो सकती है। इसीलिए बालों में हेयर डाय लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। अगर स्कैल्प में खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं दिखें तो यह हेयर डाय आप ना लगाएं। Also Read - इस एक नुस्खे से बालों को करें काल, 1 महीने तक नहीं पड़ेगी डाई करने की जरूरत