आलू का रस फेस पर लगाने के सही तरीके क्या हैं?
Potato Juice On Skin Overnight- इन दिनों लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण उनकी स्किन पर भी असर पड़ता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण लोगों की स्किन की हेल्थ भी बिगड़ जाती है और स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स (Skin problems due to unhealthy lifestyle) तेजी से बढ़ने लगती हैं। चेहरे पर पिम्पल्स, एक्ने के अलावा स्किन की ड्राइनेस बढ़ने (Skin dryness) और स्किन डल दिखायी देने जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इन सभी स्किन प्रॉब्लम्स को कम करने के लिए आप रात में सोने से पहले चेहरे पर आलू का रस लगा सकते (Face par aaloo ka ras) हैं। आलू का रस चेहरे पर अप्लाई करने का सही तरीका क्या है और किन चीजों के साथ आलू का रस चेहरे पर लगाया (Potato juice on face overnight) जा सकता है इस बारे में कुछ टिप्स पढ़ें यहां। इन नुस्खों से ना केवल आपकी स्किन की चमक बढ़ती है बल्कि आपकी स्किन लम्बे समय तक हेल्दी और यंग भी दिखायी देती है।