डार्क सर्कल्स कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी
Multani mitti for dark circles : स्किन केयर में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लम्बे समय से किया जाता रहा है। जब रेडीमेड ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं होता था तब से महिलाएं और पुरुष अपने शरीर, बालों और चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाते थे। यह चिकनी मिट्टी आपके स्किन की रंगत निखारने और स्किन से जुड़ी अन्य प्रॉब्लम्स को कम करने का काम करती है। चेहरे पर कई तरीकों से मुल्तानी मिट्टी लगायी जाती है। लेकिन, जब आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (under eye dark circles) को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी (Applying multani mitti for dark circles) के इस्तेमाल की बारी आती है तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि डार्क सर्कल्स कम करने के लिए (Dark circles kam karne ke upay) क्या मुल्तानी मिट्टी लगाना स्किन के लिए ठीक है या नहीं।
