चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए नींबू कैसे लगाएं?
Lemon Juice For Dark Spots:हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना हर मौसम में एक बड़ी चुनौती हो सकती है। स्किन पर ग्लो के लिए लोग अलग-अलग तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से लेकर दादी-नानी के नुस्खे भी आजमाते हैं। स्किन केयर के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल भी काफी अधिक किया जाता है। नींबू का रस स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने और चेहरे के दाग-धब्बे कम करने वाले कई घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होता है। लेकिन, जो लोग पहली बार नींबू का रस अपने फेस पर लगा रहे हैं उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि स्किन पर नींबू का रस लगाने का सही तरीका क्या है और किन चीजों के साथ मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाना चाहिए।
