Aishwarya Rai Health Secrets: आख़िर क्यों हैं ऐश्वर्या राय के लाखों फैन्स, जानिये 5 कारण

ऐश्वर्या राय 4 वर्ष 8 की हो गयी हैं लेकिन, इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस उनके फैंस को उनका कायल बनाती है।

Written by Editorial Team | Updated : September 16, 2022 12:55 PM IST

1/6

ऐश्वर्या राय के ब्यूटी सीक्रेट्स

Aishwarya Rai Health Secrets: बॉलीवुड में कुछ ही ऐसी अभिनेत्रियां हुई हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हो। ऐसी अभिनेत्रियों की लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन एक विशेष स्थान रखती हैं। वो इस साल 42 वर्ष की हो रही हैं। कुछ तो ख़ास बात है उनकी, जो एक विज्ञापन के ज़रिये मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आइये जानें क्यों इतने सालों में भी आजतक ऐश्वर्या है लाखों दिलों की धड़कन।

2/6

पीती हैं ढेर सारा पानी

ब्यूटी और फिटनेस के लिए ‘नो शॉर्टकर्ट्स’! – बॉलीवुड और हॉलीवुड में ऐसी कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने आकर्षक दिखने के लिए जानें कितने ब्यूटी ट्रीटमेंट, प्लास्टिक सर्जरी और फिटनेस शॉर्टकर्ट अपनाए हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन इस मामले में बहुत अनुशासित हैं। वो एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहती हैं और फल व सब्ज़ी खूब खाती हैं। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ढेर सारा पानी पीती हैं। कई सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को एंडॉर्स करने वाली ये अभिनेत्री खुद घरेलु उपाय यानी बेसन, दूध और हल्दी का उपयोग करती हैं।  Also Read - बच्चों में ये 5 लक्षण हो सकते हैं ल्यूकेमिया(Blood Cancer) का संकेत, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

3/6

मेंटली स्ट्रॉन्ग रहने की करती हैं कोशिश

एक मज़बूत और हिम्मत वाली महिला – हर किसी की ज़िंदगी में उतार चढ़ाव आते हैं, लेकिन फर्क इससे पड़ता है कि आप उसे कैसे संभालते हैं। ऐश्वर्या के सार्वजनिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर सलमान ख़ान (Salman Khan) के साथ उनके रिश्ते के टूटने का था। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मैं हमेशा उनके (सलमान ख़ान) और उनकी ख़राब हरकतों के बारे में हमेशा ख़ामोश रही लेकिन वो लगातार मेरे और मेरे परिवार के सम्मान और गर्व पर हमला करते रहे। इसलिए किसी भी दूसरी आत्म-सम्मान पसंद महिला की तरह मैंने उनसे रिश्ता तोड़ लिया।” किसी भी ख़राब रिलेशनशिप से खुद को अलग करना इतना आसान नहीं होता, वो भी तब जब आप सेलेब्रिटी हो और मीडिया की नज़र आप पर बनी रहती हो। लेकिन ऐश्वर्या ने इस दौर को बहुत हिम्मत के साथ गुज़ार दिया। और आज, वो एक ख़ूबसूरत शादी के रिश्ते में हैं।

4/6

सोशल वर्क में भी हैं एक्टिव

सामाजिक कार्यों में आगे – क्या आपको वो विज्ञापन याद है जिसमें ऐश्वर्या नेत्रदान का संदेश दे रही हैं? एक ख़ूबसूरत आंखों वाली सुपरस्टार जब इस तरह का जागरुकता भरा संदेश देती है तो लोग सुनने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐश्वर्या राय ने इस बात को बखूबी समझा है। वो शुरू से ही सामाजिक कार्यों में काफी आगे रही हैं। वह पल्स पोलियो कैंपेन की ब्रांड एम्बेस्डर रह चुकी हैं। स्माइल ट्रेन नाम की बच्चों की एक संस्था की वो गुडविल एम्बेस्डर हैं। साथ ही ऐश्वर्या, यूनाइटेड नेशन के एचआईवी/एड्स प्रोग्राम की भी एक एम्बेस्डर हैं। Also Read - क्या होते हैं लीडलेस पेसमेकर, कब पड़ती है इनकी जरूरत? दिल के मरीजों का जानना है जरूरी

5/6

पोस्ट प्रेगनेंसी वेट लॉस किया सबको हैरान

डिलीवरी के बाद वज़न घटाने की जल्दी नहीं की – ऐसा माना जाता है कि एंटरटेंमेंट की दुनिया में महिलाएं तब तक आगे बढ़ सकती हैं जब तक कि उनका फिगर स्लिम ट्रिम रहे। लेकिन इस बात की परवाह किए बगैर ऐश्वर्या राय प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बाद के दिनों में भी खुलकर मीडिया के सामने आई, वो भी अपने बढ़े हुए वज़न के साथ। उनके प्रशंसकों को भले ही ये ज़्यादा पसंद न आया हो, बहुत से लोगों ने उनको ‘गोल बच्चन’ टाइप के कमेंट भी मारे, लेकिन ऐश्वर्या का अपना एक प्लान था। अब जबकि फिल्म ‘जज़्बा’ से उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया है, तो वो परफेक्ट फिगर में भी नज़र आ रही हैं, जिसे उन्होंने हेल्दी तरीके से हासिल किया है।

6/6

परिवार के साथ और सपोर्ट में रखती हैं विश्वास

एक प्यारी और ज़िम्मेदार मां – जब ऐश्वर्या की इकलौती बेटी काफी छोटी थी तो उन्होंने ये कहा था कि जब तक उनकी बेटी स्कूल जाने लायक नहीं हो जाती, ये मुमकिन नहीं है कि वो और उनके पति अभिषेक बच्चन एक साथ किसी फिल्म को करें। उसके पीछे उन्होंने कारण ये दिया कि एक न एक पेरेंट उनके बच्चे के पास हमेशा होना चाहिए। और यही बात एक्सपर्ट भी कहते हैं कि ये ज़रूरी है कि पेरेंट बच्चों के आसपास रहें। पेरेट्स बच्चों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐश्वर्या ने भी अपनी बेटी को भरपूर वक्त और देखभाल दी, जिससे ये साबित हो गया कि एक उम्दा अदाकारा होने के अलावा भी वो एक बेहद प्यारी मां है! Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?