प्रदूषण के बीच स्किन केयर करें ऐसे
प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जो ना केवल आपकी हेल्थ पर बुरा असर डालती है बल्कि यह आपकी स्किन की हेल्थ भी बिगाड़ देती है। धुआं, अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों और तेज धूप के अलावा धूल-मिट्टी जैसी चीजों से स्किन डैमेज हो सकती है। प्रदूषण से स्किन पर जलन-चुभन महसूस होती है और स्किन को हील होने में भी काफी समय लग जाता है। जबकि, पिम्पल और फोड़े-फुंसी के अलावा, खुजली और स्किन पर लाली जैसी समस्याएं कुछ लोगों को बार-बार होती हैं। अगर आपकी स्किन भी प्रदूषण के कारण खराब हो रही है और आप स्किन केयर के लिए कुछ कारगर उपाय ढ़ूढ़ रहे हैं तो पढ़ें यह गैलरी।
