hamburger icon
A
Read in English

स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 29, 2018, 4:37 PM

स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे photo icon1/5

Anti-aging

आलू कई विटामिन और खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। इसलिए चेहरे पर आलू लगाने के फायदे कई है। आलू के छिलके में विटामिन और खनिजों की एक बड़ी मात्रा होती है। आलू के छीलने से उनकी पोषण सामग्री में काफी कमी आ सकती है। वैसे आपको बता दें कि आलू फ्लावोनोइड्स, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक एसिड जैसे कंपाउंड में समृद्ध हैं। ये कंपाउंड शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेहसर करने के काम करता है। जब फ्री रेडिकल्स जमा होते हैं, तो वे हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। आलू के इन पौष्टिक तत्वों को जानने के बाद अब जानते हैं कि आलू हमारे चेहरे के लिए कितने लाभकारी है।

स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे photo icon2/5

Dark-circles-potato

डार्क स्पॉट को हटाए : ब्लेंडर में छिले हुए आलू को छिल लें। इससे बाद जो पेस्ट तैयार हुआ है इसे आप अपने चेहरे पर लगाएं। धीरे-धीरे लगभग 5 मिनट तक इसे मालिश करते रहें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ और ठंडे पानी से धोएं। बेस्ट रिजल्ट के लिए आप इसे रिपीट करें।  Also Read - मानसून में बीमारियों से बचने के लिए क्या करें? आयुष मंत्रालय ने शेयर किए टिप्स

स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे photo icon3/5

Potato-mask

आलू हल्दी का फेसपैक : आलू और हल्दी के फेसपैक के नियमित उपयोग से त्वचा का रंग साफ होने लगता है। आपकी त्वचा के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद है। इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए आधे आलू को कद्दूकस करके इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरा पानी से साफ कर लें। इस फेसपैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे photo icon4/5

Potato-beauty-benefits

झुर्रियों को करे कम : आलू उम्र बढ़ने, विशेष रूप से झुर्रियों के संकेतों को धीमा करने में प्रभावी ढंग से काम करता है। आलू में विटामिन सी पाया जाता है जो कोलेजन के निमार्ण करने में सहायता करता है, जिससे चेहरा लचीला बनता है तथा त्वचा पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इसके लिए आप आलू के पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर ठंड़े पानी से धो लें।  Also Read - अब नकली दांतों की जरूरत नहीं, टूटे दांतों को फिर से उगाए जा सकेंगे? नई खोज पर काम कर रहे वैज्ञानिक

स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे photo icon5/5

Potato-face-mask-benefits

रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद है आलू : जिनकी स्किन रूखी है, उनके लिए आलू परफेक्ट है। दही में आलू को मिश्रण करके उसका मास्क बनाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लीजिए। आलू चेहरे की चमक और एंटी-एजिंग के साथ-साथ स्किन के डेड सेल को भी खत्म कर सकता है।