पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से फेस पर यूज़ करें नीम, स्किन बनेगी हेल्दी

नीम की पत्तियों से बने ये नेचुरल फेस पैक ना केवल आपकी स्किन को हेल्दी बनाते हैं बल्कि बार-बार होने वाली पिम्पल्स की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 26, 2025, 12:34 PM

पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से फेस पर यूज़ करें नीम, स्किन बनेगी हेल्दी photo icon1/6

नीम से पिम्पल्स ट्रीटमेंट के सही तरीके क्या हैं?

How to apply neem on face for pimple treatment- भागदौड़ और स्ट्रेस के माहौल में लोगों के पास अपनी स्किन पर ध्यान देने का समय कम ही होता है। ऐसे में चेहरे पर पिम्पल्, दाग-धब्बे, टैनिंग और अन्य तरह की स्किन प्रॉब्लम्स (Skin problems) तेजी से बढ़ती हैं। वहीं, स्किन की केयर कम करने से समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां भी आ जाती हैं। पिम्पल्स की समस्या सबसे कॉमन है और लगभग हर किसी को इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। बदलते मौसम में पिम्पल्स की प्रॉब्लम सबसे पहले चेहरे पर दिखायी देने लगती है। पिम्पल्स से राहत पाने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए नीम की पत्तियों (Neem leaves for pimples treatment) का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। यहां पढ़ें एक्ने और पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम लगाने के कुछ कारगर तरीके।

पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से फेस पर यूज़ करें नीम, स्किन बनेगी हेल्दी photo icon2/6

नीम के पानी से चेहरा धोएं

दिन में 1-2 बार नीम के पानी से चेहरा साफ करें। इससे स्किन पर चिपचिपाहट कम होती है और पिम्पल्स जैसी समस्याएं कम होती हैं। (Benefits of washing face with neem water)  Also Read - चेहरे की नमी को बनाये रखने के लिए, नहाने के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें हर दिन दिखेंगी तरोताजा

पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से फेस पर यूज़ करें नीम, स्किन बनेगी हेल्दी photo icon3/6

गुलाब जल और नीम

पिम्पल्स से आराम के लिए आप नीम के पेस्ट में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से फेस पर यूज़ करें नीम, स्किन बनेगी हेल्दी photo icon4/6

नीम और एलोवेरा का फेस मास्क

1 चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर लें और 2 चम्मच एलोवेरा जेल में मिक्स करें। चेहरा साफ करने के बाद नीम-एलोवेरा के फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद फेस पैक पानी से साफ कर लें।  Also Read - Neem Flower Health Benefits: नीम के फूलों के सेवन से ब्लड शुगर हो सकता है कंट्रोल, रुजुता दिवेकर ने गिनाए Neem Flowers के फायदे, शेयर की एक खास रेसिपी

पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से फेस पर यूज़ करें नीम, स्किन बनेगी हेल्दी photo icon5/6

दही और नीम का फेस पैक

2 चम्मच दही में 1 चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाएं। आप नीम की छाल का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 20 मिनट तक चेहरे पर इसे लगाकर रखें और फिर चेहरे को पानी से साफ करें।

पिम्पल्स कम करने के लिए चेहरे पर नीम कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से फेस पर यूज़ करें नीम, स्किन बनेगी हेल्दी photo icon6/6

बेसन और नीम फेस पैक

चेहरे की स्किन को एक्सफॉलिएट करने के लिए आप बेसन और नीम का पैक तैयार करें। यह आपकी स्किन की सौम्यता से सफाई करता है। साथ ही यह पिम्पल्स की समस्या से भी आराम दिलाता है।  Also Read - जानिए पीएम मोदी ने नीम के रस और मिश्री को हिंदू नव वर्ष के लिए क्‍यों बताया खास

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source