कच्चे आंवले से बनाएं सफेद बालों के लिए हेयर डाय
Homemade hair dye for coloring white hair- काले बालों के सफेद होने की समस्या अब इतनी कॉमन हो चुकी है कि इससे बच पाना किसी के लिए आसान नहीं है। लोगों की लाइफस्टाइल, डाइट में पोषक तत्वों की कमी, धूप, प्रदूषण और तनाव जैसे कारणों से लोगों के बाद कम उम्र में ही सफेद हो (White hair in young age) रहे हैं। अगर आपकी समस्या भी सफेद बाल हैं तो आप अपने बालों में आंवला (Amla for white hair) लगा सकते हैं। कच्चे आंवले का पेस्ट (Amla paste) और सूखे आंवलों का पाउडर (Amla powder) दोनों का ही इस्तेमाल कर आप अपने बालों के लिए नेचुरल हेयर डाय (Chemical free natural hair dye) तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद बालों में लगाने के लिए आंवले का हेयर डाय कैसे बनाना चाहिए।
