दाग-धब्बे कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?
चेहरे पर दिखने वाले काले दाग और धब्बों के कारण साफ और क्लियर स्किन की चमक भी कम होने लगती है। आमतौर पर चेहरे पर डार्क-स्पॉट्स दिखायी देने के कई कारण हैं जैसे-पिम्पल्स और फोड़े-फुंसी, सीबम, धूप, धूल-मिट्टी और केमिकल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से होने वाला नुकसान। चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं।