धूप में काला पड़ रहा है चेहरा? मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सनटैन हो जाएगा साफ

धूप में रहने से स्किन पर टैनिंग दिखायी देने लगती है। सनटैन को साफ करने के लिए ये घरेलू उपाय ट्राई करें, जो आपकी स्किन की खोयी रौनक वापस लाने का काम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 10, 2025, 11:30 AM

धूप में काला पड़ रहा है चेहरा? मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सनटैन हो जाएगा साफ photo icon1/6

धूप में झुलसी स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक

गर्मियों में धूप तेज होती है और यह तेज धूप आपकी स्किन को बुरी तरह डैमेज कर सकती है। विशेषकर दोपहर 12-3 बजे की धूप स्किन को बहुत तेजी से नुकसान पहुंचाती है। धूप में रहने से चेहरे, हाथों, गर्दन और कानों की स्किन सबसे अधिक प्रभावित होती है। इन हिस्सों की स्किन शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक डार्क, रफ और हार्ड दिखायी देने लगती है जिससे स्किन डल और चेहरा बुझा-बुझा-सा दिखायी दे सकता है।

धूप में काला पड़ रहा है चेहरा? मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सनटैन हो जाएगा साफ photo icon2/6

धूप में डैमेज के बाद स्किन का रखें ख्याल

धूप में झुलसने से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स को सनबर्न या सनटैनिंग कहा जाता है। समटैनिंग में जहां स्किन की रंगत डार्क हो जाती है। वहीं, सनबर्न के कारण चेहरे पर रैशेज हो सकते हैं। इन समस्याओं से आराम पाने के लिए आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा सकते हैं। Also Read - मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक से स्किन को करें साफ, जाने लगाने का सही तरीका

धूप में काला पड़ रहा है चेहरा? मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सनटैन हो जाएगा साफ photo icon3/6

चावल के पानी के साथ मुल्तानी मिट्टी

2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को चावल के पानी के साथ मिक्स करें। इस मिक्स को 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें। फिर, यह फेस पैक चेहरे पर लगाएं।

धूप में काला पड़ रहा है चेहरा? मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सनटैन हो जाएगा साफ photo icon4/6

मुल्तानी मिट्टी एलो वेरा

एलो वेरा जेल के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करें और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाए। धूप में झुलसी स्किन को ठंडक मिलेगी और सन टैनिंग साफ होगी। Also Read - क्या गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

धूप में काला पड़ रहा है चेहरा? मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सनटैन हो जाएगा साफ photo icon5/6

कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी

आधा कप कच्चा दूध लें और उसमें 1 बर्फ का टुकड़ा डालें। अब दूध में आधी कटोरी मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करें और फेस, गर्दन, हाथों और शरीर पर यह पैक लगाएं। 30-45 मिनट बाद इसे साफ कर लें।

धूप में काला पड़ रहा है चेहरा? मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सनटैन हो जाएगा साफ photo icon6/6

चंदन-गुलाब जल के साथ

स्किन को ठंडक देने वाले गुणों से भरपूर गुलाब जल और चंदन के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके फेस पैक बनाया जा सकता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - 10 रुपए की इस चीज से दूर हो जाएंगे आपके मुंहासे, इन 2 तरीकों से लगाएंगे तो मिलेगा फायदा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source