सुबह चेहरे पर इस तरह लगाएं गुलाब जल
सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो चेहरे पर आपको चिपचिपापन, ड्राइनेस या डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं दिख सकती हैं। इसी तरह कई बार चेहरे पर सूजन भी दिखायी देती है। कई बार चेहरा धोने के बाद सूजन कम हो जाती है लेकिन, कुछ लोगों के चेहरे पर ये समस्याएं दिखती रही हैं। ऐसे में अगर आप चेहरा धोने के बाद गुलाब जल लगाएं (gulabjal chere par lagane ke fayde) तो स्किन पर नयी ताजगी आ सकती है। इसी तरह स्किन पर ग्लो लाने के लिए आप गुलाब जल को कुछ अन्य चीजों के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। आइए जामनते हैं चेहरा धोने के बाद गुलाब जल लगाने के तरीके।