बालों की लम्बाई बढ़ाने के उपाय
How to boost hair growth with coconut oil- लंबे बाल रखना तो सभी चाहते हैं लेकिन, हर किसी के बालों की लम्बाई तेजी से बढ़ती नहीं है। अलग-अलग कारणों से लोगों के बालों की ग्रोथ रूक जाती है और उनके बालों की लम्बाई नहीं बढ़ पाती। कुछ लोगों को ये समस्या जेनेटिक कारणों से होती है तो वहीं कुछ के लिए उनकी अनहेल्दी लाइफस्टाइल, लगातार बढ़ता स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट जैसी चीजें कारण बनती हैं। हेयर ग्रोथ रूकने के अलावा हेयर फॉल, ड्राई हेयर और हेयर प्रॉब्लम्स भी इन दिनों काफी कॉमन हो रही हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आप बालों में नारियल का तेल अप्लाई कर सकते हैं। बस नारियल के तेल में कुछ हर्बल चीजें मिक्स करके आप घर पर नेचुरल हेयर ऑयल तैयार कर सकते हैं। यह हेयर ऑयल आपके बालों का टेक्स्चर सुधारता है और हेयर ग्रोथ भी बढ़ाता है।
