बालों के लिए नेचुरल हेयर डाय कैसे बनाएं?
समय से पहले ही काले बाल सफेद होने की समस्या इन दिनों बहुत कॉमन हो चली है। लोगों की लाइफस्टाइल में शामिल गलत आदतें और लोगों की जिंदगी में लगातार बढ़ रहा स्ट्रेस (Stress) इसकी सबसे बड़ी वजह है। वहीं, डाइट और बालों की केयर से जुड़ीं आदतें भी बालों को समय से पहले सफेद बना सकती (Balon ke safed hone ke karan) हैं। आमतौर पर सफेद बालों को काला रंग देने के लिए लोग हेयर डाय या मेंहदी जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अगर आप इन प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं तो आप घर पर अपनी अपने लिए नेचुरल हेयर डाय (Natural hair dye making at home) तैयार कर सकते हैं। नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार हेयर डाय बनाने का एक तरीका पढ़ें यहां।