घर पर बनाएं सफेद बालों के लिए डाय
Natural Hair Dye-काले बालों का समय से पहले सफेद होना किसी की भी चिंता बढ़ा सकता है। क्योंकि, सफेद बालों को बुढ़ापे और बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता है। लेकिन, इन दिनों लोगों के बाल बहुत कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। कॉलेज जाने वाले स्टुडेंट्स और बच्चों के बाल भी तेजी से सफेद हो रहे हैं। इसी वजह से लोगों में चिंता बढ़ रही है। इन सफेद बालों को काला करने के लिए केमिकल वाले हेयर कलर इस्तेमाल करने के बाद भी उस तरह के रिजल्ट्स नहीं मिल पाते और लोग परेशान भी हो जाते हैं। इन केमिकल्स के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जो बालों को डैमेज कर सकते हैं। लेकिन, आप सफेद बालों को कलर करने के लिए घर पर नेचुरल हेयर डाय कैसे बना सकते हैं, आइए जानें।