लिपस्टिक लगाने के नुकसान
Lipstick and risk of cancer: लिपस्टिक लगाने से ना केवल मेकअप पूरा होता है बल्कि इससे चेहरे की खूबसूरती निखररकर दिखायी देती है। लिपस्टिक लगाने से नैन-नक्श उभरकर दिखायी देते हैं। लिपस्टिक का इस्तेमाल जहां लड़कियों का कॉन्फिडें बढ़ाने का काम (ways to boost confidence of girls) करता है। वहीं, एक नयी स्टडी में बताया गया है कि लिपस्टिक लगाने से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियां भी हो सकती हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के बर्कले स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी के अनुसार, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर लिप ग्लॉस (Lip Gloss) और लिपस्टिक्स में ऐसे तत्व (chemicals in lipstick) मिलाए जाते हैं जो लिपस्टिक का हानिकारक और कैंसर का खतरा (risk of cancer through lipstick) बढ़ाने वाला बना देते हैं।
