Advertisement

फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा, जब लगाएंगी ये नेचुरल होममेड स्क्रब

Written By Editorial Team
Published : October 9, 2018 1:16 PM IST

scrub for beautiful lips 1

सर्दियों का मौसम आते ही होंठ फटने की समस्या शुरू हो जाती है। फटे और ड्राई होंठ देखने में भी बेहद खराब लगते हैं। इससे आपकी चेहरे की खूबसूरती पर भी फर्क नजर आता है। फटे होंठ दर्द भी देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने होंठों की नमी बनाए रखें। आप तरह-तरह के लिपबाम, मॉइश्‍चराइजर का यूज तो करती ही होंगी। यदि आप घरेलू तरीके से इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो खास तरह के लिप स्क्रब भी बना सकती हैं। ये स्क्रब लिप बाम से कहीं ज्‍यादा आपको फटे होंठों को आराम पहुंचाकर जल्दी ठीक करते हैं। इनसे होंठों की डेड स्किन भी निकल जाती है और होंठ सॉफ्ट बनते हैं।

scrub for beautiful lips 2

शुगर लिप स्‍क्रब- इस स्‍क्रब को घर पर बनाना सबसे आसान है. इसमें नारियल का तेल, शहद और ब्राउन शुगर मिलाया जाता है। शहद होंठों को मॉइश्‍चर और शुगर डेड स्किन निकालने मे मदद करता है। यह फटे होंठ के लिए एक बहुत ही बढ़िया रेमेडी है।

scrub for beautiful lips 3

कॉफी स्‍क्रब- कॉफी में कैफीन की मात्रा होंठों को फिर से जीवंत कर देती है, जिससे यह शाइन करने लगते हैं। एक टेबलस्‍पून कॉफी का पावडर और जैतून के तेल को मिला लें और धीरे-धीरे अपने होंठों पर अप्‍लाई करें। इसे पांच मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से होंठ धो लें।

Advertisement

scrub for beautiful lips 4

मिंट लिप स्‍क्रब- अगर आपको नारियल या कॉफी की खूशबू पसंद नहीं है तो आप मिंट लिप स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह स्‍क्रब होंठों में शाइन लाता है। स्‍क्रब में पेपरमिंट मिला होने के कारण यह फटे और ड्राई होंठों से राहत देता है। इसे लगाने के बाद आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे।

scrub for beautiful lips 5

कोकोनट लिप स्‍क्रब- यह स्‍क्रब होंठों को मॉइश्‍चर देता है। ये काफी महंगा मिलता है इसलिए इसे अपने घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए 1 टेबलस्‍पून नारियल के तेल और समुद्री नमक को मिला लें। अब इसे अच्‍छे से मिलाकर अपने होंठों की मालिश करें। लाल होंठ पाने के लिए इस स्‍क्रब का रोज प्रयोग करें।

scrub for beautiful lips 6

हनी लिप स्‍क्रब- यह स्‍क्रब शहद, बेकिंग सोडा और जैतून के तेल का संयोजन है। यह स्क्रब फटे होंठों को ठीक करती है। बेकिंग सोडा, शहद और जैतून के तेल की कुछ बूंदों को धीरे-धीरे अपने होंठों पर लगाएं और बाद में गर्म पानी से होंठ साफ कर लें। यह डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।

scrub for beautiful lips 7

शहद, नींबू और शुगर लिप स्‍क्रब- यह कॉम्बिनेशन होंठ के लिए तीन सर्वोच्च अवयवों का लाभ देता है। शहद एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है। नींबू जरूरी विटामिन देता है, एक्स्फोलिएट करने के अलावा, यह स्‍क्रब होंठों के लिए मॉइश्चराइजर का भी काम करता है।