Scrub For Beautiful Lips 1
सर्दियों का मौसम आते ही होंठ फटने की समस्या शुरू हो जाती है। फटे और ड्राई होंठ देखने में भी बेहद खराब लगते हैं। इससे आपकी चेहरे की खूबसूरती पर भी फर्क नजर आता है। फटे होंठ दर्द भी देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने होंठों की नमी बनाए रखें। आप तरह-तरह के लिपबाम, मॉइश्चराइजर का यूज तो करती ही होंगी। यदि आप घरेलू तरीके से इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो खास तरह के लिप स्क्रब भी बना सकती हैं। ये स्क्रब लिप बाम से कहीं ज्यादा आपको फटे होंठों को आराम पहुंचाकर जल्दी ठीक करते हैं। इनसे होंठों की डेड स्किन भी निकल जाती है और होंठ सॉफ्ट बनते हैं।