नींबू लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाते हैं? ट्राई करने से पहले जान लें इस नुस्खे का कड़वा सच!

Verified VERIFIED By: Dr. B. L. Jangid

kya nimbu lagane se Daag khatam ho jate hain: क्या आप भी चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो रूक जाइए। डॉक्टर का कहना है कि चेहरे पर नींबू लगाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है।

Written by Ashu Kumar Das | Updated : February 18, 2026 7:48 AM IST

1/6

नींबू लगाने से कम होते हैं चेहरे के दाग-धब्बे?

kya nimbu lagane se Daag khatam ho jate hain: भारतीय घरों में अक्सर चेहरे की देखभाल की शुरुआत किचन में रखें सामान से आती है। हमारे यहां जब चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का जिक्र किया जाता है, तो नींबू का रस महिलाओं की पहली पसंद होता है। नींबू में खटास और विटामिन सी होने के कारण यह चेहरे के दाग- धब्बों को कम करने में मददगार होता है। जैसा कि सब मानते हैं, लेकिन AIIMS नई दिल्ली के पूर्व वरिष्ठ रेजिडेंट और त्वचा के रोगों के विशेषज्ञ डॉ. बी.एल. जांगिड़ (Dr. B.L. Jangid) का कहना है कि चेहरे पर नींबू लगाने से दाग-धब्बे कम होने की बजाय, चेहरे की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

2/6

चेहरे पर नींबू लगाने के नुकसान

डॉ. बी.एल. जांगिड़ बताते हैं कि चेहरे पर नींबू लगाने से त्वचा से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। नींबू के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो सेंसेटिव स्किन वाले लोगों की परेशानी को बढ़ा सकता है। सेंसेटिव स्किन वाले लोग चेहरे पर नींबू लगाएं, तो इससे त्वचा पर दाने पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में सेसेटिव स्किन वालों के लिए नींबू का रस लालिमा और सूजन का कारण भी बन सकता है। Also Read - किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो जरूर रहें फिजिकली एक्टिव, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद

3/6

नींबू लगाने से होती है चेहरे पर जलन

डॉक्टर का कहना है कि नींबू लगाने के बाद धूप में जाने से त्वचा पर फाइटोफोटो डर्मेटाइटिस हो सकता है। इससे त्वचा पर जलन, लाल धब्बे, छाले और काले निशान बन सकते हैं। जो लोग दाग-धब्बे मिटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह उल्टा इफेक्ट दिखा सकता है।

4/6

नींबू लगाने से स्किन ड्राई होती है

नींबू का रस अम्लीय होता है। त्वचा पर नींबू का रस लगाने से नेचुरल ऑयल कम होने लगता है। जिन लोगों की त्वचा पहले से ही सूखी हुई, खींची-खींची और जलन वाली है। अगर वह चेहरे पर नींबू का रस लगाएं, तो इससे त्वचा सूखी, खुरदरी और परतदार हो सकती है। कुछ लोगों को नींबू से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। इसके लक्षणों में खुजली, सूजन, लाल चकत्ते और जलन शामिल हैं। Also Read - मोटापा बनता जा रहा है फैटी लिवर का कारण, इन लक्षणों की न करें अनदेखी

5/6

नींबू से हो सकती है मुंहासों की समस्या

त्वचा की बाहरी परत (skin barrier) नमी बनाए रखने और बैक्टीरिया से बचाने का काम करती है। चेहरे पर नींबू का रस बार-बार लगाने से चेहरे की बाहरी परत कमजोर हो जाती है। इससे चेहरे पर मुंहासे और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। नींबू के रस के पोषक त्वचा को इरिटेट करके मुहांसों के कारण होने वाली सूजन को भी बढ़ा सकते हैं।

6/6

नींबू चेहरे पर काले धब्बे बढ़ा सकता है

धूप के संपर्क में आने पर नींबू लगाने से त्वचा पर पिग्मेंटेशन और काले धब्बे बढ़ सकते हैं, खासकर गेहूंए या सांवले रंग की त्वचा में। डॉ. बी.एल जागिड़ कहते हैं कि नींबू का रस नेचुरल होने के बावजूद हर त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं है। इसे सीधे चेहरे पर लगाने से जलन, एलर्जी, रूखापन और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चेहरे पर किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। Also Read - क्या सच में अंधेरा होते ही मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे काम करने लग जाता है, जानें क्यों बढ़ रहा आपका वेट