त्वचा का रखें ख्याल
जितना जरूरी हमें अपनी सेहत का ख्याल रखना होता है उतना ही जरूरी हमें अपनी त्वचा का ख्याल भी रखना चाहिए। त्वचा हमारा एक ऐसा अंग है जो हमें जवां बनाए रखने में काफी मदद करता है। जिसका कारण है कि आप यदि अपनी बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी त्वचा के विशेष ख्याल की आवश्यकता है। हमारी त्वचा में पाया जाने वाला तत्व कोलेजन हमें जवां दिखाने और बूढ़ा दिखाने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होता है। कोलेजन हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक नेचुरल प्रोटीन है जो हमारे त्वचा के अलावा नाखून और बालों की सेहत के लिए भी जिम्मेदार होता है।