hamburger icon
A
Read in English

अगर करती हैं सिंदूर-बिंदी शेयर, तो हो सकते हैं ये नुकसान

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: September 18, 2018, 7:01 PM

अगर करती हैं सिंदूर-बिंदी शेयर, तो हो सकते हैं ये नुकसान photo icon1/5

Make Up Things Sharing Habit 1

अक्सर महिलाएं घर-परिवार की दूसरी महिलाओं के साथ या फिर अपनी करीबी दोस्तों के साथ अपने मेकअप की चीजें शेयर करती रहती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि आपकी यह आदत आपके खुद के रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है? मेकअप से संबंधित कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आपको दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपके और आपके पति के बीच में समस्याएं आ सकती हैं। जानिए, कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें आपको कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

अगर करती हैं सिंदूर-बिंदी शेयर, तो हो सकते हैं ये नुकसान photo icon2/5

Make Up Things Sharing Habit 2

काजल- शादीशुदा महिलाओं को अपना काजल किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि यदि कोई महिला ऐसा करती है तो उसके प्रति उसके पति का प्रेम कम हो जाता है। दोनों के बीच दूरियां भी बढ़ सकती हैं। हां, एक-दो बार कभी ऐसा मजबूरी में आप करती हैं, तो कोई समस्या नहीं, लेकिन इसे आदत न बनाएं। यह सेहत के लिए भी सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप किसी के साथ अपना काजल शेयर करती हैं, तो हो सकता है सामने वाले की आंखों में कोई समस्या हो, जो आपको भी हो सकती है।  Also Read - बारिश में बार-बार चेहरा धोना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय

अगर करती हैं सिंदूर-बिंदी शेयर, तो हो सकते हैं ये नुकसान photo icon3/5

Make Up Things Sharing Habit 3

सिंदूर- शादीशुदा महिलाओं को सिंदूर को किसी के सतह शेयर नहीं करना चाहिए। यदि वे ऐसा करती हैं तो उनके तथा पति के बीच झगड़े बढ़ जाते हैं। दोनों के बीच प्रेम कम हो जाता है। शादीशुदा महिला को किसी के सामने सिंदूर भी लगाने से बचना चाहिए।

अगर करती हैं सिंदूर-बिंदी शेयर, तो हो सकते हैं ये नुकसान photo icon4/5

Make Up Things Sharing Habit 4

बिंदी- अक्सर देखने में आता है की घर में किसी सदस्य की बिंदी खत्म हो जाती है तो आप उसको अपनी बिंदी दे देती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपने माथे से बिंदी को कभी उतारना भी नहीं चाहिए साथ ही दूसरे के माथे पर बिंदी न तो खुद के माथे पर लगाएं और न दूसरे को लगाने को दें। स्किन एलर्जी होने का भी खतरा रहता है। Also Read - Kriti Sanon ने अपने अंडे करवाए फ्रीज़!जानें महिलाएं क्यों करवाती हैं Egg Freeze?

अगर करती हैं सिंदूर-बिंदी शेयर, तो हो सकते हैं ये नुकसान photo icon5/5

Make Up Things Sharing Habit 5

पायल, चूंड़ियां और लिपस्टिक- पायल, चूंड़िया और लिपस्टिक भी ऐसी ही चीजें हैं जिनको किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति और आपके बीच दूरियां पैदा हो सकती हैं। अतः इन तीनों चीजों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। लिपस्टिक तो खासकर के बार-बार किसी को लगाने के लिए न दें। हो सकता है सामने वाली महिला के होंठों पर किसी तरह की एलर्जी या दाने हों, ऐसे में यह आपको भी हो सकता है।