चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे
Raw Milk For Face: घरेलू स्किन केयर उपायों में कच्चा दूध (Raw Milk) सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। कच्चे दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने त्वचा की रंगत निखारने और ग्लो बढ़ाने में मदद मिलती है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड (माइल्ड एक्सफोलिएटर), विटामिन A, D, B12, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार दिखता है।